{"_id":"5df3e83e8ebc3e87952b2459","slug":"court-bareilly-news-bly387940766","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट के केस में 21 साल बाद जेल गए पूर्व विधायक छोटेलाल गंगवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट के केस में 21 साल बाद जेल गए पूर्व विधायक छोटेलाल गंगवार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीस साल से वांछित पूर्व विधायक की दो मामलों में अंतरिम जमानत अर्जी खारिज
विज्ञापन
बरेली। नवाबगंज के पूर्व विधायक छोटेलाल गंगवार को मारपीट और बलवे के 21 साल पुराने मामले में अदालत ने शुक्रवार को जेल भेज दिया। उनके खिलाफ 20 साल पहले वारंट जारी किया था लेकिन पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर पाई थी।
छोटेलाल गंगवार के खिलाफ 1998 में मारपीट और बलवे की रिपोर्ट थाना नवाबगंज में दर्ज कराई गई थी। तत्कालीन थाना प्रभारी एनके शर्मा की ओर से दर्ज कराए गए इस मामले में पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार समेत 18 लोग और भी नामजद थे। एक अन्य मामले में छोटेलाल गंगवार और उनकी कंपनी गंगवार इंटरप्राइजेज के पार्टनर वीरेंद्र शर्मा के खिलाफ मिलक (रामपुर) के रामबहादुर ने 1999 में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दोनो मामलों में छोटेलाल के खिलाफ अदालत ने वारंट जारी किए थे। छोटेलाल शुक्रवार को एडीजे प्रथम की अदालत में हाजिर हुए। अदालत ने उनकी अंतरिम जमानत की याचिका खारिज कर उन्हें जेल भेज दिया गया। सुनवाई के लिए 19 दिसंबर की तारीख तय की गई है।