फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Could not close the gate, and quarter Hours stood Bandra Express

बंद नहीं हो सका फाटक, सवा  घंटे खड़ी रही बांद्रा एक्सप्रेस 

Sat, 10 Dec 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Sat, 10 Dec 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
Could not close the gate, and quarter Hours stood Bandra Express
कोहरे में गुजरती ट्रेन
ओवरब्रिज निर्माण के कारण आईवीआरआई रेलवे क्रॉसिंग पर शुक्रवार शाम छह बजे जाम लगने से फाटक बंद नहीं हो पाया, जिससे रामनगर से बांद्रा जाने वाली बांद्रा एक्सप्रेस (19062) सवा घंटे तक आउटर पर ही खड़ी रही। इससे यात्रियों को खासी परेशानी हुई।  
विज्ञापन

आईवीआरआई रोड पर रेलवे क्रासिंग के ऊपर से ओवरब्रिज का निर्माण चल रहा है, जिससे आधा रोड घिर गया है। केवल एक साइड से ही वाहनों का आवागमन है। दोनों तरफ के वाहन आमने-सामने से आ जाने से सड़क के साथ ही रेलवे क्रासिंग पर भी जाम लग जाता है और फाटक बंद नहीं हो पाता। ऐसा ही शुक्रवार शाम छह बजे हुआ। जाम लगने से रेलवे फाटक बंद नहीं हो पाया, जिसके चलते बांद्रा एक्सप्रेस को आउटर पर ही रोक लिया गया। सवा घंटे तक खडे़ रहने के बाद जाम खुलने पर यह ट्रेन आगे बढ़ी। इसके अलावा फाटक बंद न होने से बरेली सिटी से लालकुआं जाने वाली गाड़ी नंबर 55349 भी 50 मिनट इज्जतनगर स्टेशन पर खड़ी रही। वहीं लालकुआं की तरफ से आने वाले गाड़ी नंबर 5310 को भोजीपुरा में ही एक घंटे तक रोके रखा गया।  
विज्ञापन


हिमगिरि एक्सप्रेस हुई रद्द, कई ट्रेनें रहीं लेट
बरेली। कोहरे की वजह से ट्रेनें लेट होने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को बरेली से मुरादाबाद की तरफ जाने वाली हिमगिरि एक्सप्रेस रद्द कर दी गई। वहीं बाघ एक्सप्रेस 10 घंटे, हरिहर एक्सप्रेस 15 घंटे, शहीद एक्सप्रेस 12 घंटे, अवध असम एक्सप्रेस आठ घंटे, गरीब रथ एक्सप्रेस साढे़ आठ घंटे लेट रही। वहीं लखनऊ की तरफ जाने वाली हिमगिरि एक्सप्रेस 10 घंटे, सियालदा एक्सप्रेस 8 घंटे, पंजाब मेल 10.30 घंटे और गरीब नवाज एक्सप्रेस 13 घंटे लेट रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed