{"_id":"584b03994f1c1be67244b334","slug":"could-not-close-the-gate-and-quarter-hours-stood-bandra-express","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद नहीं हो सका फाटक, सवा घंटे खड़ी रही बांद्रा एक्सप्रेस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद नहीं हो सका फाटक, सवा घंटे खड़ी रही बांद्रा एक्सप्रेस
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Sat, 10 Dec 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
कोहरे में गुजरती ट्रेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओवरब्रिज निर्माण के कारण आईवीआरआई रेलवे क्रॉसिंग पर शुक्रवार शाम छह बजे जाम लगने से फाटक बंद नहीं हो पाया, जिससे रामनगर से बांद्रा जाने वाली बांद्रा एक्सप्रेस (19062) सवा घंटे तक आउटर पर ही खड़ी रही। इससे यात्रियों को खासी परेशानी हुई।
आईवीआरआई रोड पर रेलवे क्रासिंग के ऊपर से ओवरब्रिज का निर्माण चल रहा है, जिससे आधा रोड घिर गया है। केवल एक साइड से ही वाहनों का आवागमन है। दोनों तरफ के वाहन आमने-सामने से आ जाने से सड़क के साथ ही रेलवे क्रासिंग पर भी जाम लग जाता है और फाटक बंद नहीं हो पाता। ऐसा ही शुक्रवार शाम छह बजे हुआ। जाम लगने से रेलवे फाटक बंद नहीं हो पाया, जिसके चलते बांद्रा एक्सप्रेस को आउटर पर ही रोक लिया गया। सवा घंटे तक खडे़ रहने के बाद जाम खुलने पर यह ट्रेन आगे बढ़ी। इसके अलावा फाटक बंद न होने से बरेली सिटी से लालकुआं जाने वाली गाड़ी नंबर 55349 भी 50 मिनट इज्जतनगर स्टेशन पर खड़ी रही। वहीं लालकुआं की तरफ से आने वाले गाड़ी नंबर 5310 को भोजीपुरा में ही एक घंटे तक रोके रखा गया।
हिमगिरि एक्सप्रेस हुई रद्द, कई ट्रेनें रहीं लेट
बरेली। कोहरे की वजह से ट्रेनें लेट होने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को बरेली से मुरादाबाद की तरफ जाने वाली हिमगिरि एक्सप्रेस रद्द कर दी गई। वहीं बाघ एक्सप्रेस 10 घंटे, हरिहर एक्सप्रेस 15 घंटे, शहीद एक्सप्रेस 12 घंटे, अवध असम एक्सप्रेस आठ घंटे, गरीब रथ एक्सप्रेस साढे़ आठ घंटे लेट रही। वहीं लखनऊ की तरफ जाने वाली हिमगिरि एक्सप्रेस 10 घंटे, सियालदा एक्सप्रेस 8 घंटे, पंजाब मेल 10.30 घंटे और गरीब नवाज एक्सप्रेस 13 घंटे लेट रही।