फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Up Police News Corrupt Inspector Arrested with Bribe in Bareilly Sent to Jail

UP Police News: बरेली में घूसखोर दरोगा गिरफ्तार, पहले खुद को बताता रहा बेकसूर, हाथ धुलवाए तो खुल गई पोल

Wed, 08 Jan 2025 12:23 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 08 Jan 2025 12:23 PM IST
सार

Bareilly News: बरेली के बहेड़ी क्षेत्र में 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े गए दरोगा दीपचंद को जेल भेज दिया गया। एंटी करप्शन की टीम ने उसे रंगेहाथ पकड़ा था। पहले तो दरोगा खुद को बेकसूर बताता रहा, जब उसके हाथ धुलवाए गए तो उसकी पोल खुल गई। 

विज्ञापन
Up Police News Corrupt Inspector Arrested with Bribe in Bareilly Sent to Jail
आरोपी दरोगा दीपचंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Bareilly Corruption News : बरेली में पिता और तीन बेटों को मारपीट के मामले में गिरफ्तारी से बचाने के नाम पर 50 हजार की घूस लेते दरोगा दीपचंद को गिरफ्तार किया गया। एंटी करप्शन टीम ने सोमवार रात को चौकी से उसे रंगेहाथ पकड़ा। बहेड़ी कोतवाली की भुड़िया कॉलोनी चौकी प्रभारी दीपचंद इस मामले में विवेचक था। वह खुद को बेकसूर बताता रहा। हालांकि, जब उसके हाथ पानी से धुलवाए गए, तो केमिकल लगे नोट पकड़ने की वजह से उसके हाथ गुलाबी हो गए। इसके बाद वह कुछ बोल नहीं सका और एंटी करप्शन टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


खुद को बेकसूर बताने वाला दरोगा पोल खुलते ही दोबारा ऐसी गलती न करने की दुहाई देकर खुद को छोड़ने की मांग करने लगा। देवरनियां थाने लाए जाने के बाद उसके सुर फिर बदल गए। उसने पुलिस को बताया कि एंटी करप्शन टीम ने उसे झूठा फंसाया है। हालांकि, उसकी एक न चली। टीम ने उसके कमरे की भी तलाशी ली, पर कुछ संदिग्ध नहीं मिला। दरोगा के परिवार व पैतृक संपत्ति के बारे में भी जानकारी की गई।  
विज्ञापन


संबंधित खबर- UP News: बरेली में 50 हजार रुपये रिश्वत लेते चौकी इंचार्ज गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने की बड़ी कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतों पर इंस्पेक्टर ने लगाई थी फटकार
दरोगा दीपचंद पहले बरेली शहर में भी कई थानों में तैनात रह चुका है। इस दौरान शिकायतें मिलीं कि वह बिना घूस लिए कोई काम नहीं करता था। बहेड़ी इंस्पेक्टर संजय तोमर ने एक मामले को लेकर 20 दिन पहले दीपचंद को मीटिंग में फटकार भी लगाई थी। थाना समाधान दिवस के दौरान एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव ने दरोगा दीपचंद पर अवैध खनन को लेकर नाराजगी जताई थी और चेतावनी भी दी थी। 

Trending Videos

यह था मामला 
शिकायतकर्ता जीशान के मुताबिक चाचा और उनके तीन बेटों पर दर्ज मुकदमे में चौकी प्रभारी दीपचंद विवेचना कर रहा था। इन लोगों को गिरफ्तारी से बचाने और मामला रफा-दफा करने के बदले में रिश्वत मांगी थी। जीशान ने बताया कि उन्होंने इसकी सूचना एंटी करप्शन में कर दी। सीओ एंटी करप्शन यशपाल सिंह ने टीम गठित कर मामले की जांच कराई तो रिश्वत मांगने के आरोप सही पाए गए। 

इसके बाद सोमवार रात 11 बजे टीम ने शिकायतकर्ता को केमिकल लगे 50 हजार रुपये के नोट देकर चौकी भेजा। चौकी प्रभारी ने जैसे ही यह रकम ली, टीम ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। सीओ ने बताया कि मंगलवार को टीम उसे बरेली ले आई। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। दीपचंद अलीगढ़ के थाना टप्पल के गांव हामिदपुर का रहने वाला है।

कोई भी घूस मांगे तो 9454405475 पर करें शिकायत 
सीओ एंटी करप्शन यशपाल सिंह ने बताया कि कोई भी सरकारी कर्मचारी या अधिकारी सरकारी काम के बदले घूस मांगे तो 9454405475 नंबर पर शिकायत करें। चाहेंगे तो शिकायतकर्ता की पहचान भी गुप्त रखी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed