फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   corona spreading in bareilly

बरेलीः 362 नए कोरोना संक्रमितों में एयरफोर्स का पायलट भी

Fri, 21 Jan 2022 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
corona spreading in bareilly
Coronavirus logo concept. Novel Coronavirus icon. COVID-19 disease image with red text. SARS pandemic red symbol. Isolated graphic design template. Creative nCOV outbreak sign with typography - फोटो : Getty Images/iStockphoto
बरेली। कोरोना संक्रमितों के बढ़ रहे आंकड़ों के साथ ही, सरकारी कार्यालयों और बैंक कर्मचारी भी बड़ी तादाद में कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को एयरफोर्स के एक पायलट भी कोरोना की चपेट में मिले। इसके अलावा आनंद आश्रम के एक पुजारी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली है। 24 घंटे में 419 और बृहस्पतिवार को 362 लोग कोरोना संक्रमित मिले।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को एंटीजन, आरटीपीसीआर, ट्रूनेट के 4229 सैंपलों की जांच में 362 लोग संक्रमित मिले। इसमें बड़ी तादाद में सरकारी कार्यालयों के कर्मचारी, बैंककर्मी, स्कूलों के शिक्षक, पुलिस और सेना के जवान शामिल हैं। भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा के प्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक नगरिया परीक्षित के प्रबंधक, निजी चार्टर्ड एकाउंटेंट, बैंक ऑफ बड़ौदा के दो कर्मी, एचडीएफसी बैंक के दो कर्मी, भारतीय जीवन बीमा निगम का एक कर्मी, केनरा बैंक का एक कर्मी, रोडवेज का एक कर्मी, कैंट बोर्ड का एक सफाई नायक संक्रमित मिला है।
विज्ञापन

रेलवे के सीनियर टेक्नीशियन, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की दो शिक्षिका, मेथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज की एक शिक्षिका, बेसिक शिक्षा विभाग के तीन शिक्षक, सेक्रेड हार्ट्स स्कूल की शिक्षिका, आर्मी और पीएसी का एक-एक जवान, आर्मी अस्पताल का गार्ड, आर्मी एमईएस के सिविल अभियंता, आर्मी एमईएस कर्मी, आईटीबीपी लिपिक, रेलवे का हेल्पर, विद्युत विभाग का एक कर्मचारी संक्रमण की चपेट में मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed