फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   corona effect on basic education exam

बेसिक स्कूल में वार्षिक परीक्षा पर संकट

Thu, 13 Jan 2022 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
corona effect on basic education exam
बरेली। कोरोना मामलों की बढ़ती रफ्तार से बेसिक शिक्षा विभाग की परीक्षा पर एक बार फिर संकट छा गया है। वार्षिक परीक्षा का समय आने वाला है लेकिन स्कूलों में अब तक छमाही परीक्षा ही नहीं हुई है। स्कूलों में दो साल से बिना परीक्षा के ही छात्र प्रमोट किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

अगले तीन महीने के अंदर बेसिक स्कूलों में वार्षिक परीक्षाएं कराई जानी हैं लेकिन फिलहाल छमाही परीक्षा पर ही शिक्षा विभाग में असमंजस बना हुआ है। लगातार बढ़ रहे कोरोना मामलों के कारण वार्षिक परीक्षा होने के आसार कम ही नजर आ रहे हैं। फिलहाल स्कूलों में शीतकालीन अवकाश चल रहा है लेकिन जिस तरह कोविड के केस बढ़ रहे हैं, उसे देखते हुए यह मुश्किल माना जा रहा है कि आगे जल्द स्कूल खुल पाएंगे।
विज्ञापन

इस बीच विधानसभा चुनाव भी होना है जिसके नतीजे 10 मार्च को आएंगे। उसके बाद वार्षिक परीक्षा का समय होगा लेकिन अभी छमाही परीक्षा के संबंध में ही शासन से कोई आदेश नहीं आया है। असमंजस के इस माहौल में माना जा रहा है कि बेसिक स्कूलों के बच्चों को इस बार भी पिछले दो सालों की तरह अगली कक्षा में प्रमोट कर दिया जाएगा। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों का मानना है कि बिना परीक्षा के प्रमोट होने से बच्चों की बौद्धिक क्षमता का आकलन करना मुश्किल होगा। भविष्य में इन बच्चों के सामने कठिनाइयां आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा के संबंध में शासन से अभी कोई आदेश नहीं मिला है। जो आदेश मिलेगा उसका पालन किया जाएगा। कोविड के कारण परीक्षा पिछले साल रद्द हुई थी। बच्चों का स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। - विनय कुमार, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed