फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   corona

जरूरतमंदों को स्कूटी से ऑक्सीजन पहुंचा रही अर्शी

Wed, 19 May 2021 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
corona
शाहजहांपुर में अपनी स्कूटी से आक्सीजन सिलिंडर लेकर जातीं अर्शी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
शाहजहांपुर। पिता को ऑक्सीजन के लिए तड़पते देखकर अर्शी के मन में विचार आया कि ऐसे न जाने कितने लोग ऑक्सीजन के अभाव में परेशान होंगे। पिता के ठीक होने के बाद अर्शी ने उस विचार को अपने मकसद में तब्दील कर लिया और कोरोना काल में अब तक अर्शी 20 से ज्यादा परेशान लोगों को अपनी स्कूटी से ऑक्सीजन सिलिंडर पहुंचा चुकी है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला मदराखेल निवासी अर्शी (26) के पापा मशकूर की कुछ दिन पहले तबीयत बिगड़ गई थी। ऑक्सीजन लेवल कम होने से सांस लेने में तकलीफ बढ़ गई थी। जल्द ऑक्सीजन की व्यवस्था करने के लिए बोल दिया गया। ऑक्सीजन के लिए न जाने कितने लोगों के सामने उन्हें हाथ जोड़ना पड़ा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। अपने चचेरे भाई और दोस्तों के सहयोग से ऑक्सीजन सिलिंडर की व्यवस्था कर ली। ऑक्सीजन मिलने से उनके पिता मशकूर की जान बच गई और अब वह बिल्कुल स्वस्थ हैं। इसके बाद भी अर्शी आराम से घर पर नहीं बैठीं।
विज्ञापन

बताया कि पिता को ऑक्सीजन के लिए जूझते देखकर उन्होंने फैसला ले लिया था किसी जरूरतमंद को परेशान नहीं होने देंगी। अर्शी ने अपने पिता के लिए निजी तौर पर खरीदे गए सिलिंडरों को भरवाकर जरूरतमंदों को उपलब्ध करना शुरू कर दिया। अब जब भी उनके पास किसी जरूरतमंद का फोन आता है, तो वह तुरंत अपनी स्कूटी पर सिलिंडर रखकर निकल पड़ती हैं। सिलिंडर को जरूरतमंद के घर तक पहुंचाकर अब तक उन्होंने करीब दो दर्जन लोगों की जान बचाई है। सबसे अच्छी बात है कि सिलिंडर को भरवाने से लेकर उसको जरूरतमंद के घर तक पहुंचाने में आने वाले खर्च को अर्शी खुद वहन करती हैं। इसमें उनका सहयोग अहसास वेलफेयर सोसाइटी के सदस्य भी करते हैं। अर्शी सोसाइटी की महिला विंग अध्यक्ष भी हैं। यह संस्था सामाजिक कार्यों में आगे रहती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed