फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Congress has a history of insulting the army: Bhupendra

सेना का अपमान करना कांग्रेस का इतिहास : भूपेंद्र

Tue, 27 May 2025 02:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Congress has a history of insulting the army: Bhupendra
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बोले- जाति के नाम पर सेना को बांटने का चल रहा षड्यंत्र
विज्ञापन

बरेली। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि सेना को जाति के नाम पर बांटने का षड्यंत्र चल रहा है। यह कोई पहली बार नहीं है। सेना का अपमान करना कांग्रेस का इतिहास रहा है।
वह सोमवार को आईएमए हॉल में अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। अपने फायदे के लिए ऑपरेशन सिंदूर की मार्केटिंग किए जाने संबंधी सवाल के जवाब में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सेना हमारी ताकत है। हमारी सेना ने पाकिस्तान को पहलगाम हिंसा का मुंहतोड़ जबाव दिया है। सेना 140 करोड़ हिंदुस्तानियों का प्रतिनिधित्व करती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र में हमारी सरकार के 11 साल पूरे हो रहे हैं। इसके उपलक्ष्य में पीएम ने गुजरात से अभियान की शुरुआत की है। हम घर-घर जाकर लोगों को बताएंगे कि केंद्र सरकार ने देश और जनहित में क्या-क्या काम किए? हमने अपने वादे के मुताबिक अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण कराया। इससे पहले उन्होंने आईएमए हॉल में पार्टी की महानगर इकाई द्वारा अहिल्याबाई होल्कर की जीवन यात्रा पर आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस दौरान जिले के प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर, सांसद छत्रपाल गंगवार, महापौर उमेश गौतम, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह व अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अहिल्याबाई ने तैयार की महिलाओं की बटालियन
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर एक कुशल शासक थीं। उन्होंने 500 महिलाओं की बटालियन तैयार की थी। उनकी 300वीं जयंती को भाजपा भव्य तरीके से मना रही है। 31 मई तक स्मृति अभियान चलाया जाएगा। प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed