{"_id":"a815d99cbc066a2a1c1fb105ea114b65","slug":"congres-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":" केन्द्र और राज्य सरकारों पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केन्द्र और राज्य सरकारों पर साधा निशाना
बरेली
Updated Wed, 04 Mar 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में 12 मार्च को होने वाले चक्का जाम आंदोलन की रणनीति बनाते हुए
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने मंगलवार को केंद्र और प्रदेश की सरकारों को हिला देने का
ऐलान किया। आंदोलन के लिए कांग्रेसियों को एकजुट करने के लिए आए पार्टी के
प्रदेश महासचिव बलजीत सिंह बिट्टू और प्रदेश सचिव धर्मेंद्र दास गुप्ता ने
हाइडिल गेस्ट हाउस में सभा की। दोनों नेताओं ने कहा कि केंद्र की भाजपा
सरकार ने देश की जनता को झूठे सपने दिखाकर छला है और सपा सरकार में कानून
व्यवस्था चौपट हो गई है। इसके विरोध में जनता को साथ लेकर कांग्रेस आंदोलन
छेड़ रही है।
जिलाध्यक्ष रामदेव पांडेय ने कहा कि आंदोलन सफल होगा तो जनता की आवाज मजबूत होगी और कांग्रेस पार्टी का जनाधार बढ़ेगा। महानगर अध्यक्ष चौधरी असलम ने कहा कि सांप्रदायिक ताकतों को नेस्तनाबूत करने का बीड़ा कांग्रेस ने उठाया है। प्रदेश सचिव प्रेमप्रकाश अग्रवाल, डॉ. नीतू मेहरोत्रा, अभय शर्मा, कमल बाबू लोधी, मुस्तकीम अंसारी, रविंद्र मिश्रा, कमलेश ठाकुर, केके दीक्षिज, सलीम नूरानी, रविंद्र सहारा, जियाउररहमान, साबिर हुसैन आदि मौजूद रहे। वहीं, जिलाध्यक्ष ने आंदोलन के लिए ब्लाक, नगर पंचायत और नगर पालिकावार आठ-आठ पार्टीजनों की टीमें बना दी हैं।