फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   confirmed tickets are available in sleeper coach of Mumbai Central special train

UP News: मुंबई सेंट्रल स्पेशल ट्रेन में एसी श्रेणी की सीटें फुल, स्लीपर में मिल रहे कन्फर्म टिकट

Sat, 27 Apr 2024 02:44 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 27 Apr 2024 02:44 PM IST
सार

रेलवे ने बरेली होते हुए मुंबई के लिए काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन का संचालन शुरू किया है। इस ट्रेन की सभी श्रेणियों की स्लीपर श्रेणी में कन्फर्म टिकट अब भी उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
confirmed tickets are available in sleeper coach of Mumbai Central special train
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

सप्ताह में एक दिन बरेली से मुंबई वाली 14314 बरेली-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस और 22976 रामनगर बांद्रा टर्मिनल एक्सप्रेस में कन्फर्म टिकट मिल रहे हैं। वहीं, 09076 काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल विशेष ट्रेन में अलग-अलग तारीखों में सिर्फ स्लीपर श्रेणी में सीटें उपलब्ध हैं। इसकी एसी श्रेणी की सीटें फुल हो चुकी हैं। इस ट्रेन का संचालन 23 अप्रैल से शुरू हुआ है। 

विज्ञापन


बरेली से मुंबई के लिए ट्रेनों की संख्या सीमित है। ऐसे में बरेली-लोकमान्य टर्मिनल और रामनगर-बांद्रा टर्मिनल एक्सप्रेस पर दबाव बना रहता है। गर्मियों के सीजन में इन दोनों साप्ताहिक ट्रेनों में कन्फर्म टिकट को लेकर मारामारी की स्थिति रहती है। इस बार दोनों ट्रेनों में अप्रैल के पहल सप्ताह ही जून के अंत तक के टिकट बुक हो गए। 
विज्ञापन


कन्फर्म टिकट को लेकर बरेली-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस में ज्यादा मारामारी के बीच रेलवे ने बरेली होते हुए मुंबई के लिए काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन का संचालन शुरू किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस ट्रेन की सभी श्रेणियों की स्लीपर श्रेणी में कन्फर्म टिकट अब भी उपलब्ध हैं। दो, नौ, 23, 30 मई और छह जून को एसी द्वितीय श्रेणी में वेटिंग 30 तक पहुंच गई है। इन तारीखों में एसी द्वितीय श्रेणी में भी वेटिंग 50 तक पहुंच चुकी है। हालांकि, स्लीपर श्रेणी में भरपूर कन्फर्म टिकट उपलब्ध हैं। 

स्लीपर से ज्यादा मांग एसी श्रेणी के टिकट की
बरेली होते हुए मुंबई के तीन तीन ही साप्ताहिक ट्रेनें हैं। इन ट्रेनों में स्लीपर श्रेणी के स्थान पर एसी श्रेणी के टिकटों की ज्यादा मांग है। तीनों ट्रेनों की एसी श्रेणियां फुल हो गई हैं। कुछ तारीखों में स्लीपर श्रेणी में सीटें उपलब्ध हैं। हालांकि, मुंबई सेंट्रल तक जाने वाली इकलौती ट्रेन काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल की स्लीपर श्रेणी में 30 मई तक भरपूर सीटें उपलब्ध हैं। एसी श्रेणियों में इस ट्रेन में भी अब कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहे। अन्य ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों में भी यही स्थिति है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed