फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   commotion in Municipal Corporation office premises of Bareilly on Friday afternoon

Bareilly News: नगर निगम में एबीवीपी कार्यकर्ताओं का हंगामा, विरोध में कर्मचारियों ने गेट पर खड़े किए बुलडोजर

Fri, 07 Nov 2025 03:59 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 07 Nov 2025 03:59 PM IST
सार

बरेली के नगर नगम कार्यालय परिसर में शुक्रवार दोपहर उस वक्त हंगामा हो गया, जब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के छात्र नेता बरेली कॉलेज के हॉस्टल संबंधी व अन्य मांगें लेकर पहुंचे। छात्र नेताओं ने नगर आयुक्त का घेराव कर नारेबाजी की।

विज्ञापन
commotion in Municipal Corporation office premises of Bareilly on Friday afternoon
बरेली नगर नगम कार्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में नगर निगम और फिर कलक्ट्रेट में शुक्रवार की दोपहर एबीवीपी (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) और विहिप (विश्व हिंदू परिषद) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। सभी ने नगर आयुक्त के इशारे पर नगर निगम के कर्मचारियों पर बदसलूकी और पिटाई का आरोप लगाया। घेराव और प्रदर्शन के कारण नगर आयुक्त को अपना वाहन नगर निगम में छोड़ कर आवास के लिए पैदल निकलना पड़ा।
विज्ञापन


घटना के विरोध में नगर निगम के कर्मचारियों ने कामकाज ठप कर निगम के मुख्य गेट पर बुलडोजर खड़ा कर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। जिलाधिकारी ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं को कलक्ट्रेट सभागार में बुलाकर उनकी समस्याएं सुनी और निस्तारण कराने का भरोसा दिया।
विज्ञापन


एबीवीपी पदाधिकारियों ने लगाया ये आरोप 
एबीवीपी के विभाग संगठन मंत्री अवनी यादव व विभाग सह संयोजक श्रेयांश वाजपेयी ने बताया कि दोपहर 12 बजे वह लोग नगर निगम कार्यालय गए थे। वह लोग 6 नवंबर के अपने कार्यक्रम के दौरान जीआईसी ऑडिटोरियम में हुई दिक्कतों के बारे में बताने व उसके शुल्क की रसीद लेने और बरेली कॉलेज के आसपास लाइटिंग व गंदगी की समस्या के समाधान के संबंध में नगर आयुक्त के पास गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बातचीत के दौरान नगर आयुक्त के इशारे पर कर्मचारियों ने कार्यकर्ताओं के साथ धक्का-मुक्की और गालीगलौज की। इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसकी जानकारी पाकर विहिप के पदाधिकारी और कार्यकर्ता आए तो उनसे भी अभद्रता करते हुए कर्मचारियों और नगर आयुक्त के ड्राइवर ने उनकी पिटाई की। शिकायत करने पर नगर आयुक्त ने सुनवाई ही नहीं की।
Trending Videos

डीएम से मिले छात्र नेता 
इससे नाराज होकर एबीवीपी और विहिप कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट में डीएम से मिलने गए। कलक्ट्रेट का गेट बंद हो जाने से वहीं जमीन पर बैठकर सभी ने नगर आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी की। शोर सुनकर सिटी मजिस्ट्रेट गेट पर आए और वरिष्ठ नेताओं को बुलाकर डीएम के पास ले गए। डीएम अविनाश सिंह ने उनकी बात सुनी और समस्या के निस्तारण का भरोसा दिया। उधर, सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि एबीवीपी कार्यकर्ताओं की समस्या सुनी गई है। उनकी समस्याओं का निस्तारण होगा।

एक-दूसरे पर लगाया आरोप, निगम कर्मी ने दी तहरीर
कर्मचारी नेता राजकुमार समदर्शी ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई के लिए कोतवाली थाने की पुलिस को तहरीर दी है। राजकुमार ने कहा कि एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने गुंडों के जैसे नगर आयुक्त के साथ अभद्रता की। कर्मचारियों के साथ जातिसूचक गालीगलौज करते हुए मारपीट कर उन्हें धमकाया। प्रवर्तन दल के सुरक्षाकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद नगर आयुक्त को सुरक्षित बाहर निकाला। 

उधर, एबीवीपी की अवनी यादव और श्रेयांश बाजपेई ने कहा कि वह केवल अपनी समस्याओं के बारे में अवगत कराने गए थे। मगर, निगम कर्मियों ने उनसे अभद्रता और मारपीट की। कार्यकर्ताओं को घेरकर पीटा, जिससे कई चोटिल भी हुए हैं। यदि मामले के दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई और नगर निगम प्रशासन ने माफी नहीं मांगी तो वह लोग सोमवार को फिर डीएम से मिलेंगे।

नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि यह लोग अपने सम्मेलन के लिए मुफ्त में जीआईसी ऑडिटोरियम चाह रहे थे, जो संभव नहीं था। अतिक्रमण और गंदगी करने वालों पर रोजाना कार्रवाई भी की जा रही है। इन्हीं वजहों से नाराज लोग कुछ लोगों को आगे करके लाए और अनावश्यक माहौल खराब किए। किसी के साथ गालीगलौज या मारपीट नहीं की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed