{"_id":"4413e7a0bcaf3480c26d09262bd27746","slug":"college-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलएलबी की तीन कॉपियां गायब!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलएलबी की तीन कॉपियां गायब!
बरेली
Updated Thu, 22 Jan 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली कॉलेज में तीन उत्तर पुस्तिकाएं गायब होने पर हड़कंप मच गया। छानबीन के बाद पता चला कि ये कॉपियां सादी कॉपियों के साथ चली गई हैं। कॉपियां मिलने के बाद कक्ष निरीक्षक की जान में जान आई।
बरेली कॉलेज में रूम नंबर 24 में तीन परीक्षार्थी दो घंटे के बाद ही उत्तर पुस्तिकाएं टेबल पर रखकर चले गए। छात्रों के जाने के समय कक्ष निरीक्षक बाहर थे। उसी बीच कर्मचारी सादी कॉपियां उठाने के लिए आया तो उनके साथ लिखी हुई कॉपियां भी ले गया। परीक्षा खत्म होने के बाद रूम में सभी कॉपियां जमा हो गईं तो गिनती में तीन कॉपियां कम निकलीं। इससे कॉलेज में हड़कंप मच गया। कार्यालय अधीक्षक (परीक्षा) को इसकी जानकारी मिलने पर उन्होंने सादी कॉपियां देखीं तो उनके बीच ही लिखी हुई तीन उत्तर पुस्तिकाएं रखी हुई थीं। उन्होंने जब उत्तर पुस्तिका निकालकर दीं तो कक्ष निरीक्षकों ने राहत की सांस ली।