फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cold increased, mercury registering two degrees less than normal

Bareilly News: बढ़ी ठंड, सामान्य से दो डिग्री कम दर्ज हो रहा पारा

Wed, 15 Nov 2023 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
Cold increased, mercury registering two degrees less than normal
बरेली। बीते दिनों बारिश के बाद अब मौसम का मिजाज धीरे-धीरे ठंडा होता जा रहा है। मंगलवार को अधिकतम और न्यूनतम पारा सामान्य से दो डिग्री कम दर्ज हुआ। वहीं, दोपहर में धुंध मंडराती रही। मौसम विभाग ने आगे भी तापमान में गिरावट का पूर्वानुमान जारी किया है।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक उत्तर-पश्चिम दिशा से पहाड़ों की सर्द हवा मैदानी इलाकों में प्रवेश कर रही है। इसकी वजह से हवा में नमी बढ़ रही है और हल्की ठंड का अहसास होने लगा है। दोपहर में चटक धूप भी बेअसर साबित हो रही है। आने वाले दिनों में पछुआ के झोंकों से ठंड के और बढ़ने की संभावना है। बताया कि सोमवार शाम से ही हवा में ठंड रही। लिहाजा रात में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार सुबह चटक धूप रही। दिन में तेज हवा भी चलती रही। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed