UP: सीएम योगी ने बरेली को दी 22.64 अरब के विकास कार्यों की सौगात, मंडल को मिला पहला यूनानी मेडिकल कॉलेज
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार बरेली पहुंचे। उन्होंने बरेली कॉलेज मैदान में जनसभा को संबोधित किया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने 22 अरब 64 करोड़ रुपये की 545 विकास परियोजनाओं की जिले को सौगात दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली मंडल के पहले यूनानी मेडिकल कॉलेज में अब इलाज के साथ पढ़ाई की राह आसान होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ ने बुधवार को इसका लोकार्पण किया। बरेली कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 22 अरब 64 करोड़ रुपये की 545 विकास परियोजनाओं की जिले को सौगात दी। उन्होंने यूनानी मेडिकल कॉलेज समेत 223 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इसके साथ ही 322 विकास कार्यों का शिलान्यास भी किया गया।
इन विभागों के कार्यों का हुआ शिलान्यास
संस्था कार्यों की संख्या लागत (करोड़ में)
ऊर्जा विभाग- 14 199.64
जल निगम ग्रामीण- 30 499.99
बरेली विकास प्राधिकरण -- 09 147.15
नगर निगम - 89 66.06
यूपी राज्य पर्यटन विकास निगम 10 52.39
यूपी प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन 07 33.21
राज्य निर्माण सहकारी संघ 02 3.20
पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड-1 02 2.86
इन विभागों के कार्यों का हुआ लोकार्पण
संस्था कार्यों की संख्या लागत (करोड़ में)
राज्य निर्माण सहकारी संघ 03 4.22
नगर निगम 05 5.46
बाढ़ खंड 09 29.85
यूपी प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन 22 12.61
पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड 01 47.90
पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड 02 301.66
पर्यटन विकास निगम 05 8.16
जल निगम ग्रामीण 138 354.80
ऊर्जा विभाग 32 486.24
लाभार्थियों को किया सम्मानित
विभागों की ओर से लगाए जाने वाले स्टॉल के सामने प्लाई बिछाई गई। बरेली कॉलेज के मैदान पर आकर्षक तरीके से तिरंगा पंडाल बनाया गया। उपायुक्त उद्योग विकास यादव ने बताया कि सीएम युवा उद्यमी योजना में 1550 अभ्यर्थियों को लोन बांटा गया है। इसमें मुख्यमंत्री के हाथों से पांच लोगों को डमी चेक दिया गया। इसी तरह आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूह की लखपति दीदियों को सम्मानित किया गया। डूडा की तरफ से बने प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चाबी दी गई। शिक्षा विभाग के प्रतिभावान खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया।
यह भी पढ़ें- CM Yogi Bareilly Visit: सीएम योगी बोले- 2017 से पहले नौकरियों की होती थी डकैती, चाचा-बबुआ करते थे वसूली
मंडल के जनप्रतिनिधियों से जानी विकास कार्यों की प्रगति
मुख्यमंत्री योगी सुबह 10:40 बजे सर्किट हाउस पहुंचे। उन्होंने करीब एक घंटे तक मंडल के जनप्रतिनिधियों के साथ मंडलीय बैठक की। बैठक में वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह, वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना व गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार समेत सांसद व विधायक मौजूद रहे। बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी जनसभा स्थल बरेली कॉलेज पहुंचे। मंच पर सीएम योगी का डमरुओं की निनाद से स्वागत किया गया।