फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sharadiya Navratri will begin in Gajakesari Yoga

बरेली: गजकेसरी योग में होगा शारदीय नवरात्र का शुभारंभ, मंदिरों में सजावट और तैयारियां पूरी

Sat, 10 Oct 2026 05:58 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 10 Oct 2026 05:58 PM IST
सार

शारदीय नवरात्र को लेकर शनिवार को मंदिरों में तैयारियां पूरी हो गईं। रविवार सुबह विशेष आरती के बाद भक्तों के लिए कपाट खुलेंगे। शहर के प्रमुख मंदिरों को आकर्षक लाइटों और फूलों से सजाया गया है। इनमें नवदुर्गा, चौरासी घंटा, मां भवानी, कालीबाड़ी और माहौर वैश्य नव दुर्गा मंदिर शामिल हैं। 

विज्ञापन
Sharadiya Navratri will begin in Gajakesari Yoga
चौरासी घंटा मंदिर के बाहर लगी भक्तों की कतार (फाइल) - फोटो : संवाद

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में शारदीय नवरात्र को लेकर शनिवार को मंदिरों में शाम तक तैयारियां चलती रही। मंदिरों को आकर्षक रंग-बिरंगी लाइटों और ताजा फूलों से सजाया गया है। रविवार की सुबह विशेष आरती के बाद भक्तों के दर्शन के लिए मंदिरों के कपाट खोल दिए जाएंगे। शहर के प्रसिद्ध नवदुर्गा मंदिर, चौरासी घंटा मंदिर, मां भवानी मंदिर, कालीबाड़ी मंदिर और माहौर वैश्य नव दुर्गा मंदिर में विशेष सजावट और व्यवस्थाएं की जा रही हैं। घट स्थापना के साथ प्रथम दिन मां शैलपुत्री की विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी।

विज्ञापन


पंडित मुकेश मिश्रा ने बताया की इस बार माता का आगमन बेहद शुभ ''गजकेसरी योग'' में हो रहा है, जो देश भर में सुख, शांति और समृद्धि लाने वाला माना जा रहा है। नवरात्र के नौ दिनों तक श्रद्धालु मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की भक्तिभाव से उपासना करेंगे। इस पावन अवधि में कलश स्थापना, देवी को भोग अर्पण, और रात्रि कालीन ध्यान-जाप का विशेष फलदायी महत्व होता है, जिसके चलते कई साधक इन दस दिनों में गायत्री के 24 हजार मंत्रों का अनुष्ठान और साधना भी संपन्न करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed