{"_id":"6912e7252a6d73c11c0f7542","slug":"cm-dashboard-ranking-bareilly-ranked-third-in-the-up-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग: बरेली प्रदेश में तीसरे स्थान पर, डीएम ने अफसरों और कर्मचारियों को दी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग: बरेली प्रदेश में तीसरे स्थान पर, डीएम ने अफसरों और कर्मचारियों को दी बधाई
Tue, 11 Nov 2025 01:07 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 11 Nov 2025 01:07 PM IST
सार
सीएम डैशबोर्ड की अक्तूबर माह की ओवरऑल रैंकिंग के अनुसार विकास कार्यक्रमों में बरेली तीसरे स्थान पर रहा। इस पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
डीएम अविनाश सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीएम डैशबोर्ड की अक्तूबर माह की रैंकिंग में बरेली जिले को विकास और राजस्व कार्यों में प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। इसे लेकर जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने खुशी जताते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने कहा कि यह रैंकिंग हमारे सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। सभी अधिकारी और कर्मचारी इसी निष्ठा और गति से काम करते रहें। ताकि, बरेली प्रदेश में लगातार शीर्ष पर रहे। इससे पहले जुलाई महीने की रैंकिंग में बरेली को प्रदेश में पहला स्थान मिला था।
विज्ञापन
सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों में चल रही योजनाओं, परियोजनाओं और सेवाओं की प्रतिमाह मुख्यमंत्री कार्यालय से निगरानी की जाती है। प्रत्येक माह इंटीग्रेटेड विभागों के अधिकारियों के कार्य प्रदर्शन का मूल्यांकन किया जाता है और उसी आधार पर रैंकिंग निर्धारित होती है।
विज्ञापन
शाहजहांपुर पांचवें स्थान पर, बदायूं-पीलीभीत की स्थिति भी सुधरी
सीएम डैशबोर्ड की अक्तूबर माह की ओवरऑल रैंकिंग के अनुसार विकास कार्यक्रमों में बरेली तीसरे स्थान पर रहा। वहीं, मंडल के अन्य जिलों में शाहजहांपुर पांचवें, बदायूं आठवें और पीलीभीत 18वें स्थान पर रहा।