प्रादेशिक सेना भर्ती परीक्षा: उत्तराखंड जाने वाली ट्रेनों में मारामारी, बरेली जंक्शन पर उमड़ी भीड़
प्रादेशिक सेना भर्ती परीक्षा के चलते बुधवार को उत्तराखंड जाने वाली ट्रेनों में व्यवस्था चरमरा गई। बरेली जंक्शन, बरेली सिटी और इज्जतनगर स्टेशनों पर भारी भीड़ रही।
विस्तार
प्रादेशिक सेना भर्ती परीक्षा को लेकर बुधवार को बरेली से उत्तराखंड के अलग-अलग स्टेशनों को जाने वाली ट्रेनों में मारामारी रही। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में चल रही भर्ती परीक्षा में यूपी के युवाओं के लिए 20 और 21 नवंबर की तिथि निर्धारित है। बुधवार को पहले दिन ही उत्तराखंड जाने वाली ट्रेनों में व्यवस्था चरमरा गई। जंक्शन, बरेली सिटी और इज्जतनगर स्टेशनों पर बदइंतजामी हावी रही।
बरेली से लालकुआं, काशीपुर, काठगोदाम, टनकपुर, हरिद्वार, देहरादून, ऋषिकेश जाने वाली ट्रेनों की संख्या सीमित है। ऐसे में ट्रेन न मिलने के कारण काफी संख्या में युवाओं को स्टेशन पर ही रात बितानी पड़ी। सबसे ज्यादा भीड़ टनकपुर रूट की ट्रेनों में रही। दरअसल, भर्ती परीक्षा मुख्यालय टनकपुर रूट से नजदीक पड़ता है। परीक्षा में शामिल होने के लिए काफी संख्या में युवा मंगलवार को ही रवाना हो गए थे।
Bareilly Accident: नैनीताल हाईवे पर कोहरे में मचा कोहराम, सात वाहन टकराए, हादसा देख कांप गए लोग
ट्रेनों पर दबाव बढ़ने के कारण रेलवे ने भर्ती परीक्षा के लिए बृहस्पतिवार को तीन विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। 05125 टनकपुर-बरेली सिटी भर्ती परीक्षा विशेष ट्रेन रात 8:30 बजे टनकपुर से चलने के बाद 9:55 बजे पीलीभीत, 10:42 बजे भोजीपुरा, 11:02 बजे इज्जतनगर और रात 11:30 बजे बरेली सिटी आएगी।
05126 टनकपुर-इज्जतनगर विशेष ट्रेन टनकपुर से रात 9:30 बजे चलने के बाद 10:55 बजे पीलीभीत, 11:35 बजे भोजीपुरा और 11:55 बजे इज्जतनगर आएगी। 05127 पीलीभीत-इज्जतनगर विशेष ट्रेन पीलीभीत से शाम 7:10 बजे चलने के बाद 7:47 बजे भोजीपुरा और 8:40 बजे इज्जतनगर आएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.