फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Waqf land in Baheri sold to land mafia villagers complain to the DM in Bareilly

बरेली: बहेड़ी में वक्फ की जमीन भूमाफिया को बेची, ग्रामीणों ने डीएम से की शिकायत, होगी जांच

Sat, 19 Sep 2026 05:29 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बहेड़ी (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहेड़ी (बरेली) Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 19 Sep 2026 05:29 PM IST
सार

बरेली में शनिवार को बहेड़ी तहसील में जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने संपूर्ण समाधान दिवस में 200 शिकायतें सुनीं। इनमें राजस्व, पुलिस और पूर्ति विभाग से संबंधित मामले प्रमुख थे। जाम सावंत गांव के ग्रामीणों ने वक्फ की जमीन बेचने की शिकायत की। इस पर डीएम ने खुद जांच करने की बात कही है। 

विज्ञापन
Waqf land in Baheri sold to land mafia villagers complain to the DM in Bareilly
समाधान दिवस में शिकायतें सुनतें डीएम व अन्य अफसर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरेली की बहेड़ी तहसील के सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम ने कुल 200 शिकायतें सुनीं, जिनमें राजस्व से संबंधित 70, पुलिस से 27 और पूर्ति विभाग से 60 शिकायतें शामिल रहीं। वक्फ की जमीन भूमाफिया को बेचने का मामला भी सामने आया है। जिस पर डीएम ने जांच कराने की बात कही है। 

विज्ञापन


गरगईया गांव के प्राथमिक विद्यालय में 15 दिन तक मध्यान्ह भोजन न बनवाने के मामले में जिलाधिकारी ने प्रधानाध्यापिका नीता गंगवार और बीएसए को मौके पर तलब कर पूछताछ की। बताया गया कि एसडीएम गोपाल शर्मा के पहुंचने के बाद तीन दिन पहले ही भोजन व्यवस्था दोबारा शुरू कराई गई थी। 
विज्ञापन


डीएम ने बीएसए को प्रधानाध्यापिका को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। प्रधानाध्यापिका ने बताया कि उन्हें एक माह का एमडीएम का पैसा नहीं मिला था, जिसकी सूचना खंड शिक्षा अधिकारी को दी गई थी। इस पर डीएम ने रुका हुआ भुगतान तुरंत जारी कर छात्रों को नियमित भोजन देने और इसकी दैनिक मॉनिटरिंग एसडीएम द्वारा करने के आदेश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

वक्फ की जमीन बेचने की शिकायत 
जाम सावंत गांव के ग्रामीणों ने ज्ञापन देकर बताया कि जाम बाजार क्षेत्र हाईवे से लगा हुआ है, जहां वक्फ की जमीन को गांव के कुछ लोगों ने भूमाफिया के हाथों बेच दिया है। उस पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्य शिकायतकर्ता ताहिर को आश्वासन देते हुए डीएम ने कहा कि वह स्वयं मामले की जांच करेंगे। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मौलाना शहाबुद्दीन रजवी भी उनसे मिल चुके हैं। फिलहाल जमीन पर किसी भी तरह के निर्माण या लेवलिंग पर रोक रहेगी और स्वरूप बदलने का प्रयास करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

सभासदों ने स्वास्थ्य सेवा का मुद्दा उठाया 
लखीमपुर गांव के युवक ने प्राथमिक स्कूल की शिक्षिका के रोजाना लेट आने की शिकायत पर डीएम ने बीएसए को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। नगर पालिका सभासदों ने सरकारी अस्पताल में अव्यवस्था, डॉक्टरों के समय पर न आने, एक्स-रे सुविधा बंद होने, एटीएम मशीन न चलने और महिला अस्पताल के सुविधाओं के अभाव में ठप होने की शिकायत की। इस पर डीएम ने सीएमओ को कार्रवाई के आदेश दिए। 

तालाब की जमीन पर कब्जे का आरोप 
नसीम अहमद ने गाटा संख्या 200/3 तालाब पर नगर पालिका की मिलीभगत से अवैध कब्जा और निर्माण का आरोप लगाते हुए शिकायत की, यह भी आरोप लगाया कि तत्कालीन एसडीएम ने नियमों को दरकिनार करते हुए गलत तरीके से 143 की कार्रवाई भी की है जिस पर सह खातेदारों के हस्ताक्षर भी फर्जी हैं जिसकी जांच कराई जाए। जिस पर डीएम ने जांच के आदेश दिए हैं। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को शिकायतों का शत-प्रतिशत समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी। 

जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कहा कि नैनीताल रोड स्टेट हाईवे बेहद अहम है क्योंकि यह सीधे उत्तराखंड से जुड़ता है। बरसात खत्म होते ही एनएचएआई के अधिकारियों से वार्ता कर इस सड़क का निर्माण शुरू कराया जाएगा और इसे जल्द गड्ढा मुक्त किया जाएगा। केसर रेलवे क्रॉसिंग पर अतिक्रमण और अवैध ई-रिक्शा स्टैंड की शिकायत पर उन्होंने पुलिस को कार्रवाई और नदेली रोड से अतिक्रमण हटाने के लिए नगर पालिका को निर्देश दिए हैं। 

हाईवे से फर्जी टीआरपी नंबर के जरिए ओवरलोड ट्रकों के निकलने के मामले में डीएम ने कहा कि यह जांच का विषय है। कुछ ट्रक लिंक रोडों से भी गुजरते हैं, जिन्हें पकड़ा जा रहा है। एसडीएम को पुलिस के साथ रात में ट्रकों की चेकिंग करने के आदेश दिए गए हैं और यदि बॉर्डर पर तैनात टीमों के बावजूद ट्रक निकल रहे हैं तो चेक पोस्ट पर तैनात सभी विभागों के कर्मचारियों से जवाब-तलब किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed