फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bareilly Accident: नैनीताल हाईवे पर कोहरे में मचा कोहराम, सात वाहन टकराए, हादसा देख कांप गए लोग

Thu, 21 Nov 2024 03:15 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 21 Nov 2024 03:15 PM IST
सार

Bareilly Accident News: बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में नैनीताल हाईवे पर गांव जादौंपुर के समीप कोहरे के कारण सात वाहन में टकरा गए। हादसे में निजी मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं समेत 30 लोग घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
massive accident on the highway due to fog in Bareilly
नैनीताल हाईवे पर हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में नैनीताल हाईवे पर गुरुवार सुबह सात बजे कोहरे की वजह से बड़ा हादसा हो गया। सात वाहन आपस में टकरा गए, जिससे चीख-पुकार मच गई। दरअसल, सबसे पहले बहेड़ी की ओर से आ रहे ई रिक्शा को पीछे से साइड लगी। इससे ई रिक्शा में बैठे लोगों को मामूली चोट आई। हादसे के बाद इनका ट्रक चालक से विवाद होने लगा। इसी दौरान पीछे से आई एंबुलेंस, कार, दो ट्रक, मेडिकल कॉलेज की बस, ट्रैक्टर समेत कुल सात वाहन एक-दूसरे से टकराते चले गए। कुल सात वाहन भिड़े थे। 

massive accident on the highway due to fog in Bareilly
घायल छात्रा - फोटो : अमर उजाला

निजी मेडिकल कॉलेज की बस में बैठे पैरा मेडिकल व नर्सिंग के 26 छात्र-छात्राएं घायल हो गए। इस बस को पीछे से ट्रक ने तेज टक्कर मार दी थी। इसमें एक छात्रा मोनिका को बैठाने आए उसके भाई प्रशांत व बस का हेल्पर संजीव को ज्यादा चोट आई है। 

massive accident on the highway due to fog in Bareilly
घटनास्थल पर खड़ीं एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला
मेडिकल कॉलेज प्रशासन को हादसे का पता चला तो कई एंबुलेंस भेजकर सभी 26 छात्र-छात्राओं व बस स्टाफ को भर्ती कर लिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद 13 छात्र-छात्राओं को छुट्टी दे दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
massive accident on the highway due to fog in Bareilly
हादसे के बाद हाईवे पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस जाम को खुलवाने में जुट गई। घंटे भर बाद रास्ता खुलवा दिया गया। सीओ हाईवे नितिन कुमार ने बताया कि घने कोहरे के कारण सात वाहन टकराए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन
massive accident on the highway due to fog in Bareilly
बरेली सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
जिले में 37 ब्लैक स्पॉट 
कोहरे की दस्तक के बाद हादसों का खतरा बढ़ गया है। बरेली जिले में 37 ब्लैक स्पॉट चिह्नित हैं। अन्य स्थानों पर भी हादसों का खतरा है। आकड़ों के मुताबिक चार साल आठ माह में हादसों में 2,032 लोगों ने जान गंवाई। हर महीने औसतन 45 लोगों की जान हादसों में जा रही है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed