{"_id":"5ca77688bdec22146d7080a5","slug":"clash-between-bjp-sp-workers-in-a-tv-channel-election-discussion","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीवी चैनल की चुनावी चर्चा कार्यक्रम में भिड़े भाजपा-सपा कार्यकर्ता, जमकर हुई हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीवी चैनल की चुनावी चर्चा कार्यक्रम में भिड़े भाजपा-सपा कार्यकर्ता, जमकर हुई हाथापाई
Fri, 05 Apr 2019 09:11 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 05 Apr 2019 09:11 PM IST
विज्ञापन
सपा-भाजपा के कार्यकर्ता भिड़े
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के एक पार्क में एक न्यूज चैनल की ओर से आयोजित चुनावी चर्चा के दौरान भाजपा और सपा के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। आरोप है कि सपा की महिला कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता की गई। इस मामले में भाजपा के चार कार्यकर्ताओं के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है। एसपी ने मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी है।
विज्ञापन
शुक्रवार को शहर के एक पार्क में कौन बनेगा प्रधानमंत्री विषय पर एक न्यूज चैनल की ओर से चर्चा करवाई जा रही थी। इसमें भाजपा से सांसद प्रतिनिधि संजय मिश्रा, सपा से जिला उपाध्यक्ष क्रांति कुमार सिंह, कांग्रेस से जिलाध्यक्ष राघवेंद्र बहादुर सिंह और बसपा से सुरेंद्र पाल वर्मा शामिल थे। वहां मौजूद सपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि जब वह सवालों का जवाब देने का प्रयास करते तो कुछ भाजपा कार्यकर्ता भारत माता की जय और मोदी-मोदी के नारे लगाने लगते। इसके बाद भाजपा प्रतिनिधि ने ओयल में खुले ट्रॉमा सेंटर और गन्ना भुगतान को लेकर सरकार को श्रेय दिया।
विज्ञापन
इस पर सपा कार्यकर्ता जसकरन राज ने विरोध किया। इसी को लेकर भाजपा कार्यकर्ता उत्तेजित हो गए। जसकरन राज का आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ता उन्हें पीटने लगे। सपा महिला सभा जिलाध्यक्ष तृप्ति अवस्थी सहित कई महिलाएं बीच बचाव करने लगीं तो हमलावर हुए कार्यकर्ताओं ने अपशब्द कहे। किसी का दुपट्टा खींचा तो किसी की साड़ी फाड़ दी। सपा महिला जिलाध्यक्ष तृप्ति अवस्थी ने मोबाइल पर एसपी पूनम को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर हमलावर वहां से खिसक गए।
विज्ञापन
इसके बाद सपा कार्यालय पर बुलाई गई प्रेसवार्ता में सपा जिला उपाध्यक्ष क्रांति कुमार सिंह ने कहा कि चर्चा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुस्लिम कार्यकर्ता अरशद को निशाने पर लिया। इस पूरी घटना से भाजपा का मुस्लिम, दलित और पिछड़ा विरोधी मानसिकता उभर कर आई है। वहीं सपा महिला जिलाध्यक्ष तृप्ति अवस्थी ने कहा कि महिलाओं को ऐसे अपशब्द कहे गए, जिसकी वह कभी कल्पना नहीं कर सकती थीं। सपा इस पूरे मामले को चुनाव आयोग और महिला आयोग के पास भी ले जाएगी।
मामले की तहरीर मिली है। जांच सीओ सिटी से कराई जा रही है। कुछ लोगों ने घटनाक्रम की वीडियो भी बनाई है, उसे भी जांच में शामिल किया जाएगा। आरोपों की पुष्टि होने पर रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी।
- पूनम, पुलिस अधीक्षक