फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Civic Amenities,Lalfatak Overbridge,bareilly

पूरा होने के बाद अब गर्डर के काम में आई है तेजी

Tue, 12 Apr 2022 02:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities,Lalfatak Overbridge,bareilly
बरेली। लाल फाटक क्रॉसिंग पर दोनों अंडरपास के लिए रेलवे ट्रैक के नीचे सेगमेंट बॉक्स लगाए जाने के बाद गर्डर असेंबल करने का काम शुरू कर दिया गया है। जल्द ही ओवरब्रिज पर गर्डर लांच होने की उम्मीद जताई जा रही है। फरीदाबाद की कंपनी से अब लगातार गर्डर की खेप बरेली पहुंच रही है।
विज्ञापन

उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही गर्डर लांच करने के लिए भी ब्लॉक मिल जाएगा। लाल फाटक क्रॉसिंग पर कई स्पैन में गर्डर लांच किए जाने हैं। कहीं स्पैन की चौड़ाई कम है तो कहीं ज्यादा। इस वजह से फरीदाबाद से आने वाले गर्डर के पीस दो जगह तीन और पांच पीस में जोड़कर असेंबल किया जा रहा है। चंदौसी रेल मार्ग पर स्पैन की चौड़ाई कम होने की वजह से तीन पीस को जोड़कर गर्डर अंसेबल हो रहे हैं तो बरेली-रोजा लाइन की ओर से ओवरब्रिज के जोड़ तक पांच पीस वाले अंसेबल गर्डर रखे जाएंगे। तीन पीस वाले गर्डर असेंबल हो चुके है। अब पांच पीस वाले गर्डर तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

20 अप्रैल को ब्लॉक मिलने की उम्मीद
रेलवे के कंस्ट्रक्शन विभाग का स्टाफ उम्मीद जता रहा है कि गर्डर लांच करने के लिए जल्द ही ब्लॉक मिल सकता है। कहा जा रहा है कि 20 अप्रैल को ब्लॉक मिलने की संभावना है। इसकी वजह से अधिकारियों ने गर्डर को जल्द से जल्द असेंबल करने को कहा है। हालांकि रेल बोर्ड की ओर से इस बारे में कोई घोषणा नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed