{"_id":"5d7807228ebc3e015a222034","slug":"civic-amenities-flyover-bareilly-news-bly375631780","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौपुला फ्लाईओवर- पीलीकोठी नहीं टूटेगी... पुल की डिजाइन बदलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौपुला फ्लाईओवर- पीलीकोठी नहीं टूटेगी... पुल की डिजाइन बदलेगी
विज्ञापन
बरेली। चौपुला चौराहे पर पीलीकोठी अब नहीं टूटेगी। इसके लिए निर्माणाधीन फ्लाईओवर के डिजाइन में बदलाव किया जाएगा। दरअसल, चौराहे पर बने नए और पुराने पुलों को आपस में कनेक्ट करना है। इसके लिए जो डिजाइन पहले बनाई गई थी, उसमें पीलीकोठी का कुछ हिस्सा तोड़ने की जरूरत थी। सेतु निगम के अधिकारियों का कहना है कि भवन स्वामी पहले तैयार थे, लेकिन अब वे मना कर रहे हैं। इसलिए पुल के डिजाइन को बदलने की जरूरत पड़ेगी।
इस ओवरब्रिज का काम चौकी चौराहा रोड पर पुलिस लाइंस के सामने चल रहा है। यह ओवरब्रिज तीन तरफ किला, चौकी चौराहा और अयूब खां रोड से जुड़ेगा, लेकिन पुलिस लाइंस के पास से ही इस पुल का एक हिस्सा पुराने चौराहे से भी जोेड़ा जाना है। ताकि चौकी चौराहा से बदायूं आने-जाने वाले ट्रैफिक को और भी ज्यादा सुगम बनाया जा सके। इसके लिए सेतु निगम को पुलिस लाइंस की बाउंड्री के अंदर दो पिलर खड़े करने के लिए 8.50 मीटर चौड़ाई में जगह चाहिए। इसकी फाउंडेशन का काम शुरू करने के लिए डीपीएम वीके सेन ने डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह को चिट्ठी भेजी है, ताकि काम शुरू करने की अनुमति जल्द से जल्द मिल जाए। सेतु निगम के सामने दिक्कत यह आ गई है कि नए और पुराने दोनों पुलों को जोड़ा जाना है। इसके लिए पुलिस लाइंस के पास ही पीलीकोठी का कुछ हिस्सा आ रहा है। पहले भवन स्वामी ने सेतु निगम को यह लिखकर दे दिया था कि भवन का जितना हिस्सा तोड़ने की जरूरत है, वे उसके लिए वह तैयार है। जबकि सेतु निगम के अधिकारियों का कहना है कि भवन स्वामी अब इसके लिए तैयार नहीं है। इसलिए पुल के डिजाइन में कुछ बदलाव की जरूरत होगी।
‘ पीलीकोठी का हिस्सा छोड़ते हुए दोनों पुलों को बीच में कनेक्ट करना है। चूंकि पहले भवन स्वामी तैयार थे, लेकिन अब उनके मना करने से डिजाइन में कुछ बदलाव की जरूरत होगी।’
विज्ञापन
- वीके सेन, डीपीएम, सेतु निगम