{"_id":"5df542d58ebc3e879279655b","slug":"civic-amenities-bareilly-news-bly3879831146","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालफाटक ओवरब्रिज- माननीयों के दौरे के समय भरी मिट्टी बह गई, सर्विस रोड पर फिर खतरनाक गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालफाटक ओवरब्रिज- माननीयों के दौरे के समय भरी मिट्टी बह गई, सर्विस रोड पर फिर खतरनाक गड्ढे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कुछ दिन पहले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा के दौरे के समय लालफाटक ओवरब्रिज की बदहाल सर्विस रोड पर मिट्टी डालकर लीपापोती कर दी गई थी। कुछ दिन तो सर्विस रोड सही रही, लेकिन शुक्रवार को आई बारिश मिट्टी बहा ले गई। इससे सड़क पर फिर गहरे गड्ढे हो गए हैं। ये गड्ढे इतने गहरे हैं कि इनमें कारें तक फंस जा रही हैं। खस्ताहाल सर्विस लेन पर कई बार एक्सीडेंट भी हो चुके हैं।
सर्विस रोड बनाए बगैर ही ओवरब्रिज का निर्माण होने से पिछले साल नौ लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद सेतु निगम के अधिकारियों ने यहां सर्विस रोड तो बना दी, लेकिन रखरखाव पर ध्यान नहीं दिया। सर्विस रोड पर कई जगहों पर खतरनाक गड्ढे हो गए हैं। रात में कई फुट गहरे गड्ढे दिखाई न देने से अक्सर कार और बाइक सवार हादसे के शिकार हो जाते हैं। रेलवे क्रॉसिंग से रामगंगा की ओर सर्विस रोड दोनों तरफ से टूट चुकी है। रोड साइड में मिट्टी जमा होेने के कारण बारिश में कीचड़ हो गया है। जिससे बाइक-स्कूटी वाले फिसलकर गिर रहे हैं। आसपास के लोगों का कहना है कि कुछ दिन पहले गड्ढे से बाइक सवार गिर गया था। पीछे से आ रही रोडवेज की बस उस पर चढ़ते-चढ़ते बची थी। इस तरह की दिल दहला देने वाली घटनाएं आए दिन हो रही हैं। कुछ दिन पहले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा के दौरे को लेकर सेतु निगम के अधिकारियों ने इन गड्ढों में पैच वर्क के नाम पर मिट्टी डलवा दी थी, लेकिन बारिश में मिट्टी बह जाने से रोड पर फिर से खतरनाक गड्ढे हो गए हैं। सेतु निगम के अफसरों का कहना है कि सर्विस रोड बनाने के लिए बजट का इंतजार है, बिना बजट के मरम्मत करा पाना मुमकिन नहीं।
श्यामगंज फ्लाईओवर की सर्विस रोड भी बदहाल
श्यामगंज फ्लाईओवर के नीचे भी सर्विस रोड की स्थिति बहुत ही ज्यादा खराब हो चुकी है। कुछ समय पहले यहां जल निगम ने सीवर लाइन बिछाई थी, लेकिन रोड कटिंग के बाद गड्ढों को सही से भरा नहीं गया। उधर, चौराहे से नगर निगम के डलावघर के पास भी करीब 30 मीटर रोड टूटी है। पैच वर्क के नाम पर सिर्फ यहां मिट्टी और पत्थर डाल दिए गए हैं। यहां भी हर वक्त हादसे का खतरा रहता है।