{"_id":"5ddc46738ebc3e54a5656ce0","slug":"civic-amenities-bareilly-news-bly3854628158","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंगामे के बीच निगम की कमांडो टीम ने आलमगिरीगंज में तुड़वाए अवैध चबूतरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंगामे के बीच निगम की कमांडो टीम ने आलमगिरीगंज में तुड़वाए अवैध चबूतरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। आलमगिरीगंज में नाली बनाने के लिए दुकानों के आगे निकले चबूतरे तोड़ने पर व्यापारियों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस हंगामे से नाली का निर्माण रुका तो नगर निगम की कमांडो टीम पहुंच गई जिसने सख्ती दिखाकर अतिक्रमण तुड़वा दिया। इसके बाद लोगों ने खुद भी अपने चबूतरे तोड़ने शुरू कर दिए।
आलमगिरीगंज में बाबूराम धर्मशाला के पास सीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। नगर निगम प्रशासन का निर्देश हैं कि सड़क के दोनों ओर नाली बनाई जाए लेकिन यहां पर व्यापारी सिर्फ एक तरफ नाली बनाने पर अड़े हुए थे। सोमवार को दूसरी ओर की नाली बनाने के लिए चबूतरे तोड़ने की शुरुआत हुई तो व्यापारियों ने विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। ठेकेदार ने अफसरों को सूचना दी तो निगम टीम प्रवर्तन दल के कमांडो लेकर मौके पर पहुंच गई। कमांडो ने सख्ती करके हंगामा कर रही भीड़ को तितर-बितर कर दिया और नाली खुदाई का काम शुरू कराया। हालांकि इसके बाद कुछ व्यापारी ज्यादा नुकसान बचाने के लिए खुद ही अपने चबूतरे तोड़ने लगे।
इंदिरा मार्केट में भी हटाए कब्जे
नगर निगम की एक टीम सोमवार को इंदिरा मार्केट में भी पहुंची। इस दौरान कमांडो ने सड़क किनारे सामान फैलाए दुकानदारों को जमकर हड़काया। दोबारा सामान फैलाने पर उसे जब्त करने की चेतावनी दी गई।