{"_id":"5d9267508ebc3e93b774f640","slug":"civic-amenities-bareilly-news-bly3782749166","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिटी मजिस्ट्रेट का छापा: पटाखे की एक दुकान का लाइसेंस निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिटी मजिस्ट्रेट का छापा: पटाखे की एक दुकान का लाइसेंस निरस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। दिवाली को देखते हुए पटाखा व्यापारियों के यहां स्टॉक भी बढ़ गया है। किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए सिटी मजिस्ट्रेट मदन कुमार ने सोमवार को सौ फुटा और मिनी बाईपास रोड पर पटाखों की दुकानों का निरीक्षण किया। सिटी मजिस्ट्रेट ने मिनी बाईपास पर एक दुकान का लाइसेंस निरस्त कर दिया है। साथ ही अग्निशमन अधिकारी से मानकों में खरी न उतरने वाली दुकानों की सत्यापन रिपोर्ट मांगी है।
प्रशासन ने कई पटाखा दुकानों पर स्टॉक और उनके आबादी के बीच होने पर आपत्ति लगाते हुए दुकानों के नवीनीकरण पर रोक लगा दी थी। इससे परेशान दुकानदारों ने कुछ दिन पहले सिटी मजिस्ट्रेट मदन कुमार से दुकानों का निरीक्षण कर दुकानों को दोबारा लाइसेंस जारी करने का अनुरोध किया था। सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट ने सौ फुटा रोड पर पहुंचकर दुकानों को चेक किया। एक के ऊपर एक दुकानें बनाकर और आसपास आबादी होने पर सिटी मजिस्ट्रेट ने कई दुकानों को चिह्नित किया और अग्निशमन अधिकारी से इसकी जांच कर दोबारा रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। इधर मिनी बाईपास पर सिटी मजिस्ट्रेट को एक दुकान के आसपास आबादी दिखी। उन्होंने विक्रेता का लाइसेंस निरस्त करने के आदेश दे दिए हैं।