फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Civic Amenities

अंतिम निर्णय: लालफाटक रोड पर अब एक नहीं दो सर्विस लेन बनेंगी

Wed, 11 Sep 2019 02:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बरेली। लालफाटक ओवरब्रिज के निर्माण के दौरान रोड ट्रैफिक के लिए सर्विस लेन बनाने के रास्ते में आ रही दिक्कतों का हल भी मंगलवार को ढूंढ लिया गया। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के साथ रेलवे और सेतु निगम के अफसरों की बैठक में तय हुआ कि लालफाटक रोड पर दोनों रेलवे क्रॉसिंग के लिए विपरीत दिशाओं में अलग-अलग दो सर्विस लेन बनाई जाएंगी। रेलवे और सेतु निगम दोनों विभागों के अफसरों के इस पर सहमत होने के बाद अब जल्द काम शुरू होने के आसार हैं।
विज्ञापन

लालफाटक क्रॉसिंग पर उत्तर रेलवे ने ओवरब्रिज के अपने हिस्से का निर्माण शुरू करने के लिए पुलिस और प्रशासन को बदायूं रोड पर पहली सितंबर से ट्रैफिक बंद करने को लिखा था। इस निर्माण के दौरान रेलवे क्रॉसिंग को बंद किया जाना था। चूंकि लालफाटक पर रोड ट्रैफिक के लिए इससे पहले वैकल्पिक रास्ता नहीं तलाश किया गया था और यह रोड बंद होने की स्थिति में एकमात्र चौपुला रोड से ही बदायूं की ओर ट्रैफिक निकाला जा सकता था जहां पहले से ओवरब्रिज का निर्माण चल रहा है, लिहाजा ट्रैफिक जाम की भारी समस्या पैदा होने के अंदेशे को देखते हुए प्रशासन ने इसकी अनुमति देने से इनकार कर दिया था। नतीजा यह हुआ कि रेलवे का काम शुरू नहीं हो पाया। समस्या हल करने के लिए सात सितंबर को केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने अफसरों की एक बैठक बुलाई थी। अफसरों ने इसमें बताया कि लाल फाटक क्रॉसिंग से अलग पूर्वी दिशा में वैकल्पिक मार्ग बनाना पहले से प्रस्तावित है लेकिन केंद्रीय मंत्री ने इस पर सहमति नहीं जताई। उन्होंने एसपी ट्रैफिक एससी गंगवार को खुद मौके पर जाकर स्थिति देखने और फिर अपनी राय देने को कहा था।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर केंद्रीय मंत्री के कार्यालय में फिर बैठक हुई तो लाल फाटक के दोनों क्रॉसिंग पर अलग-अलग सर्विस लेन बनाने की सहमति बन गई। इस बैठक में बताया गया कि पूर्वी दिशा में प्रस्तावित सर्विस लेन के लिए चंदौसी-आंवला लाइन क्रॉसिंग के पास मोड़ पर जगह अपर्याप्त है। इसलिए दोनों क्रॉसिंग पर अलग-अलग सर्विस लेन बनाई जाए। रेलवे और सेतु निगम के अफसरों के सहमत होने के बाद तय हुआ कि पहली सर्विस लेन लखनऊ दिशा वाली यानी कैंट छोर की रेलवे लाइन पर बायीं तरफ और दूसरी आंवला-चंदौसी लाइन पर दाहिनी तरफ बनाई जाएगी। यानी दोनों सर्विस लेन पर रेल फाटक विपरीत दिशाओं में शिफ्ट किए जाएंगे। दोनों फाटकों की सर्विस लेन बदायूं मार्ग पर ब्रिज छोर पर मिलेंगी। इसके लिए रेल मुख्यालय से अनुमति लेने की जरूरत नहीं होगी। बैठक में एसपी ट्रैफिक एससी गंगवार, सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक वीके सेन, जेई सुनील गिरी, रेलवे इंजीनियर सरदार हरप्रीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नया मानचित्र बनाया
सेतु निगम और रेलवे इंजीनियरों ने केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार को प्रस्तावित सर्विस लेन और क्रॉसिंग की शिफ्टिंग के लिए बनाया गया मानचित्र भी दिखाया। इसमें कुछ मामूली संशोधन का सुझाव देकर सहमति जता दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed