फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Civic Amenities

चौपुला ओवरब्रिज पुलिस लाइंस की बाउंड्री के अंदर होकर गुजरेगा

Sun, 08 Sep 2019 07:00 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2019 07:00 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बरेली। चौपुला चौराहे पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज को पुराने पुल से मिलाने के लिए दो पिलर पुलिस लाइंस की बाउंड्री के अंदर बनाए जाने हैं। यह काम जल्द शुरू करने के लिए सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधन ने डीएम को चिट्ठी भेजकर एसएसपी से अनुमति दिलाने जाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

चौपुला ओवरब्रिज का काम चौकी चौराहा रोड पर पुलिस लाइंस के सामने चल रहा है। यह ओवरब्रिज तीन तरफ किला, चौकी चौराहा और इधर अयूब खां रोड से जुड़ेगा, लेकिन पुलिस लाइंस के पास से ही इस पुल का एक हिस्सा पुराने चौराहे से भी जोेड़ा जाना है। ताकि चौकी चौराहा से बदायूं आने-जाने वाले ट्रैफिक को और भी ज्यादा सुगम बनाया जा सके। इसके लिए सेतु निगम को पुलिस लाइंस की बाउंड्री के अंदर दो पिलर खड़े करने के लिए 8.50 मीटर चौड़ाई में जगह चाहिए। इसकी फाउंडेशन का काम शुरू करने के लिए डीपीएम वीके सेन ने डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह को चिट्ठी भेजी है। डीपीएम का कहना है कि अधिकारियों से आग्रह किया गया है कि वह शीघ्र ही अनुमति दिला दें, ताकि पुल का काम शीघ्र शुरू किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed