{"_id":"5d72bc5b8ebc3e93a3342405","slug":"civic-amenities-bareilly-news-bly375117888","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़ा खोजते रह गए अफसर, माह भर का वेतन लगा दांव पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपड़ा खोजते रह गए अफसर, माह भर का वेतन लगा दांव पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। परिषदीय स्कूलों में ड्रेस वितरण के बाबत ‘असली’ वाले सैंपल का इंतजार कर रहे बीईओ पर गाज गिरी है। बीएसए ने करीब तीन बार मौका दिए जाने के बाद भी ड्रेस वितरण करने में असमर्थ रहे जिले के सभी बीईओ का अगस्त का वेतन तत्काल प्रभाव से अवरुद्ध करने के आदेश दिए हैं। आदेश जारी होते ही बेसिक शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। वहीं कार्रवाई की जद में आए अधिकारी अब भी मानकों के अनुसार कपड़ा नहीं मिलने की बात कह रहे हैं।
पिछले दिनों स्कूलों में बीईओ के निर्देश पर ड्रेस वितरण शुरू हुआ। बताया जाता है कि इसमें खेल के आरोप लगने पर मुख्य सचिव रेणुका कुमार ने कपड़ों का सैंपल टेक्निकल टीम से जांच कराने और सैंपल मानक ों पर खरा उतरने के बाद ही यूनिफार्म निर्माण कराकर ड्रेस वितरण की हिदायत दी थी। आदेश जारी होते ही वितरण के लिए हजारों की संख्या में तैयार माल डंप कर दिया गया। इसके बाद टेक्निकल टीम से कपड़ों की जांच का दौर शुरू हुआ, जिसमें डेढ़ सौ से ज्यादा कपड़ों के सैंपल फेल मिले। सैंपल फेल होने की जानकारी बीईओ ने बीएसए को दी। इसी दौरान लखनऊ, कानपुर व अन्य जिलों में मानकों के अनुसार कपड़ा खोजकर उसका वितरण होने लगा। कपड़े की मौजूदगी देख बीएसए ने 31 अगस्त तक किन्हीं भी परिस्थितियों में ड्रेस की गुणवत्ता बरकरार रखते हुए वितरण के निर्देश दिए थे। लेकिन बीइओ निर्धारित तिथि तक ड्रेस वितरण नहीं करा सके , लिहाजा बीएसए तनुजा त्रिपाठी ने सभी का अगस्त माह का वेतन रोक ने का आदेश जारी कर दिया।
संशय, वेतन जारी होगा या नहीं
वेतन रोक जाने का आदेश जारी होने से ज्यादा अफसरों को वेतन जारी होगा या नहीं इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई है। दरअसल, बीएसए की ओर से जारी वेतन रोके जाने के आदेश में ‘कब तक वेतन रोका जाएगा’ इसका जिक्र नहीं है। सूत्रों के मुताबिक अफसरों के अगस्त के वेतन का भुगतान ही नहीं होगा। क्योंकि पूर्व में जारी हुए वेतन रोके जाने के आदेश में ‘अग्रिम आदेश तक’ का जिक्र होता था लेकिन अबकी बार के आदेश में इसका उल्लेख ही नहीं हैं।
विज्ञापन
कार्रवाई से बीईओ में नाराजगी
आदेश के संबंध में जब बीईओ से बात की गई तो उन्होंने मानकों के अनुसार कपड़ा नहीं मिलने पर ड्रेस वितरण में असमर्थता जताई। साथ ही, इसकी जानकारी बीएसए और अन्य उच्चाधिकारियों को पूर्व में ही दिए जाने की बात बताई। फिर भी कार्रवाई होने पर उनमें नाराजगी है। बीईओ राजीव श्रीवास्तव, रमेश चंद्रा और अन्य ने कार्रवाई के बाद ड्रेस वितरण न करने की बात मानी, लेकिन जानकारी देने के बाद भी हुई कार्रवाई के सवाल पर खामोश रहे।
बीईओ जिन पर गिरी गाज
क्यारा/फरीदपुर के राजीव श्रीवास्तव, मझगवां/रामनगर के विजय सिंह, मीरगंज/दमखोदा के शेर सिंह, बिथरी चैनपुर/नवाबगंज के रमेश चंद्रा, आलमपुर जाफराबाद की रचना सिंह, शेरगढ़/नगर क्षेत्र/बहेड़ी के देवेश राय, भोजीपुरा के सुरेंद्र सिंह, फतेहगंज की बबिता सिंह, भुता के भानु शंकर गंगवार, भदपुरा के विवेक शर्मा का अगस्त का वेतन अवरुद्ध किया गया है।