फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Civic Amenities

अतिक्रमण हटवाने गए थे, माला पहनकर लौटे

Sat, 20 Jul 2019 02:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 02:33 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बरेली। नगर निगम टीम अतिक्रमण हटाने के नाम पर रोज नए ‘तमाशा’ कर रही है। शुक्रवार को निगम टीम कुतुबखाना से कोहाड़ापीर तक अतिक्रमण हटाने पहुंची। मगर इस दौरान कब्जे कम हटाए गए सम्मान ज्यादा कराया गया। निगम के अफसर और कर्मचारियों को बाजार में माला पहने घूमते देख लोग हंसते नजर आए।
विज्ञापन

नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. के अभियान को निगम टीम ने पलीता लगा दिया है। एक दिन अभियान के बाद दो दिन छुट्टी की जा रही है। बड़े दुकानदारों को छोड़ फड़-ठेले वालों पर कार्रवाई होने से लोगों में गुस्सा भी है। शुक्रवार को निगम टीम ने कुतुबखाना से कोहाड़ापीर तक अभियान चलाया। पहले तो फोर्स देर से मिली फिर बरसात के चलते देरी से शुरू हुआ अभियान घंटे भर में ही खत्म हो गया। अभियान से पहले ही अधिकांश व्यापारियों ने अपना सामान हटा लिया था। जिन्होंने नहीं हटाया, उन्हें चेतावनी देकर हटा लिया था। हालांकि, एक मेडिकल स्टोर के बाहर रखा सामान उठाने पर टीम और दुकानदार में हल्की झड़प भी हुई। एक कृषि यंत्र की दुकान और शॉपिंग प्लाजा के बाहर रखा लोहे का गेट जब्त भी किया गया। निगम टीम की नरमी को देख समाज सेवा मंच के नदीम शमसी ने अन्य व्यापारियों के साथ टीम को माला पहनाकर सम्मानित भी किया। इसके बाद निगम टीम कुछ देर तक बाजार में माला पहनकर घूमी तो लोग हंसते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed