फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   civcamenities

अलाव के लिए परेशान लोग कर रहे सीएम पोर्टल पर शिकायत

Fri, 27 Dec 2019 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
civcamenities
बरेली। अलाव को लेकर नगर निगम अधिकारियों के बड़े-बड़े दावों के बावजूद जमीनी हकीकत पूरी तरह अलग दिखाई देती है। शहर के इक्का-दुक्का क्षेत्रों को छोड़कर शहर में कहीं भी अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। स्थिति यह है कि बार-बार निगम के अधिकारियों से शिकायत कर थक चुके आम लोग अब मुख्यमंत्री के हेल्पलाइन पोर्टल पर शिकायत करने लगे हैं। पिछले दिनों सुभाष नगर निवासी दुष्यंत चौहान ने इसे लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी। शिकायत डीएम के मार्फत नगर आयुक्त तक पहुंची तो नगर निगम में हड़कंप मच गया। नगर आयुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को बुलाकर कहा कि जल्द से जल्द सुभाष नगर क्षेत्र में भी अलाव की व्यवस्था करें। वहीं नगर आयुक्त ने शिकायत के जवाब में डीएम को बाकायदा पत्र भेजकर सूचित किया कि अलाव की व्यवस्था शीघ्र करा दी जाएगी। उधर, निगम कर्मचारियों से पूछने पर उन्होंने बताया कि निगम के पास लकड़ियां ही नहीं हैं, जो हैं वह शहर के अंदर के अलाव स्थलों के लिए ही पूरी नहीं पड़ रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed