फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   civcamenities

जीयो कैसे! केबिल नेटवर्किंग के काम तो जानलेवा

Thu, 19 Dec 2019 02:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
civcamenities
जीयो कैसे! केबिल नेटवर्किंग के काम तो जानलेवा - फोटो : अमर उजाला, बरेली
हाईटेंशन लाइन के नीचे खंभाें पर केबिल नेटवर्किंग वायर लगाकर कंपनियां कर रहीं शहरवासियाें की जान से खिलवाड़, जेई संगठन ने जताया एतराज
विज्ञापन

बरेली। पॉवर कॉरपोरेशन की अनुमति के बगैर ही शहर भर में हाईटेंशन लाइन के खंभों पर शटडाउन लिए बिना टेलिविजन नेटवर्क के लिए केबल खींची जा रही है। विद्युत सुरक्षा विभाग के अफसर तो इसे बेहद खतरनाक बताते हुए बड़े हादसे की आशंका जता रहे हैं लेकिन पॉवर कॉरपोरेशन के अफसर फिलहाल इससे बेखबर बने हुए हैं। पॉवर कॉरपोरेशन के जेई संगठन ने भी हाईटेंशन लाइन के खंभों को टेलिविजन नेटवर्क के लिए इस्तेमाल किए जाने का विरोध शुरू कर दिया है।
शहर में कई दिनों से हाईटेंशन लाइन के खंभों पर सुरक्षा नियमों और कायदों को ताक पर रखकर टेलिविजन नेटवर्क का केबल और उपकरण लगाने का काम किया जा रहा है। विभाग के तकनीकी जानकारों का कहना है कि अगर कभी भी एचटी लाइन टूटकर टीवी केबल नेटवर्क पर गिरी तो इसका करंट घरों तक पहुंचना तय है। ऐसे में कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है। इसके साथ ब्रेकडाउन लाइन में भी जियो केबिल के जरिये करंट दौड़ा सकता है, इसकी वजह से किसी की जान भी जा सकती है। पहले भी कभी जनरेटर तो कभी इन्वर्टर का करंट बैक होने से हुए हादसों में जानें जा चुकी हैं। पॉवर कॉरपोरेशन के खिलाफ कई मामले भी मुआवजे के लिए विभिन्न स्तर पर अदालतों में लंबित हैं। जेई संगठन का कहना है कि विभाग के अफसर अपनी जेबें गरम करने के चक्कर में भारी खतरे को नजरअंदाज कर रहे हैं और हाईटेंशन लाइन के नीचे खंभाें पर टेलिविजन का केबल खिंचवा रहे हैं। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ।
विज्ञापन

सब गोलमाल
सूत्रों के मुताबिक जियो डिजिटल फाइबर प्राइवेट लिमिटेड ने भ्रामक तथ्यों के आधार पर पॉवर कारपोरेशन से कोई गोपनीय अनुबंधन भी किया है। विभागीय अधिकारी इसकी जानकारी देने को भी तैयार नहीं हैं। बताया जा रहा है कि डीएचएफएल ईपीएफ घोटाले से जुड़े अफसरों ने जियो नेटवर्क बिजली खंभों पर बिछाने की अनुमति दी थी जबकि तकनीकी सिस्टम से जुड़े अफसरों इस पर यह कहकर एतराज भी किया था कि हाईटेंशन लाइनों पर कोई केबल नेटवर्क नहीं होना चाहिए। बताया जाता है कि जियो कंपनी ने जोन और जिलों में इसकी औपचारिक अनुमति लेने की अनिवार्यता को भी नजरअंदाज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली के खंभों को सुरक्षा नियमों के विपरीत मनमाने तरीके से जियो केबल नेटवर्क के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। इस संबंध में क्या अनुबंध हुआ है, इसकी किसी को कोई जानकारी तक नहीं है। खंभों पर कर्मचारी काम करते हैं, समानांतर नेटवर्क की वजह से हादसे होने से इनकार नहीं किया जा सकता है। पहले तमाम हादसे हो भी चुके हैं। - देवेेंद्र सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष, जेई संगठन


हाईटेंशन लाइनों पर समानांतर केबल नेटवर्क बिछाना जनसुरक्षा नियमोें के विरुद्ध है। बिजली खंभाें पर केबल नेटवर्किंग से पहले विद्युत सुरक्षा निदेशालय से अनापत्ति प्रमाण पत्र लिया जाना चाहिए था।
- एके चौधरी, सहायक निदेशक, विद्युत सुरक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed