फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Protest against CAA held in Bareilly Dargah Ala Hazrat says against constitution

बरेली: नागरिकता कानून के खिलाफ दरगाह आला हजरत से उठी आवाज

Wed, 18 Dec 2019 02:00 AM IST
बरेली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Wed, 18 Dec 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
Protest against CAA held in Bareilly Dargah Ala Hazrat says against constitution
दरगाह आला हजरत - फोटो : अमर उजाला

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ अब बरेली दरगाह आला हजरत स्थित मरकज अहले सुन्नत से भी आवाज उठी है। मंगलवार को बयान जारी करते हुए काजी-ए-हिंदुस्तान जानशीन ताजुश्शरिया मुफ्ती मोहम्मद असजद रजा खां कादरी ने कहा कि नया कानून संविधान को बदलने की एक कोशिश है। 

विज्ञापन


यह कानून मौलिक अधिकारों के अनुच्छेद-14 (कानून के अनुसार समानता का अधिकार) और अनुच्छेद-15 (सरकार धर्म जाति लिंग भाषा और क्षेत्र के आधार पर नागरिकों में भेद भाव नहीं करेगी) का घोर उल्लंघन करता है। असजद रजा खां कादरी ने कहा कि शांति से विरोध करना हमारा हक है। 
विज्ञापन


इसकी इजाजत हमें संविधान का अनुच्छेद-19 देता है। विरोधियों को भी यह आवाज सुननी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की जनता को नागरिकता संशोधन कानून का बायकॉट करना चाहिए। ये कानून हर धर्म और जाति के लिए नुक्सानदायक है। मुफ्ती असजद मियां ने गृह मंत्री बात का उल्लेख करते हुए कहा कि ये मामला हिंदू-मुस्लिम का नहीं देश के संविधान का है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह देश संविधान से चलेगा तानाशाही से नहीं। असजद मियां ने कहा कि गृह मंत्री के शब्दों से ऐसा लगता है कि दुनिया भर के हिंदू नागरिकता के लिए प्रयास कर रहे हैं। भारत के अलावा कोई भी देश उन्हें नागरिकता देने को तैयार नहीं है, जबकि वह अच्छी तरह वाकिफ हैं कि कई देशों ने पहले नागरिकता दे दी है। 

उन्हें याद रखना चाहिए कि अगर उसी तरह की नागरिकता का पैमाना अन्य देशों में अपनाया जाता है तो सबसे बड़ा नुकसान भारत को होगा। विदेश मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार विदेशों में सबसे अधिक एक करोड़ 75 लाख भारतीय अन्य देशों के नागरिक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed