{"_id":"61c230ff498d1231ef3ba24c","slug":"chitragupt-chowk-will-become-kohadapir-square-bareilly-news-bly4699487191","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रगुप्त चौक बनेगा कोहाड़ापीर चौराहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रगुप्त चौक बनेगा कोहाड़ापीर चौराहा
विज्ञापन
श्रीचित्रगुप्त मंदिर में कलम दवाद का पूजन करते चित्रांश।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कायस्थ संगठनों में श्रेय लेने की मची होड़, आज मेयर करेंगे चौराहे का लोकार्पण
दूसरे संगठन ने मंगाई कलम-दवात की प्रतिमा, कायस्थ समागम में 25 को होगा अनावरण
बरेली। श्री चित्रगुप्त सेवा समिति एवं अन्य चित्रांश संगठनों की ओर से 25 दिसंबर को केडीएम इंटर कॉलेज में कायस्थ समागम समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसी दौरान कायस्थ समाज के प्रतीक के रूप में कोहाड़ापीर चौराहे पर कलम-दवात की प्रतिमा का भी अनावरण किया जाएगा। मगर इससे पहले ही पार्षद शालिनी जौहरी ने बुधवार को मेयर उमेश गौतम से इस चौराहे का लोकार्पण कराने की घोषणा कर दी है।
नगर निगम में इस चौराहे का नामकरण चित्रगुप्त चौक करने का प्रस्ताव पारित हो चुका है। अब कायस्थ संगठनों में इसका श्रेय लेने की होड़ मची है। इसके चलते ही पार्षद शालिनी जौहरी ने बुधवार शाम चार बजे आयोजित कार्यक्रम में इस चौराहे को कायस्थ समाज को समर्पित कराने की घोषणा कर दी है, जिसका उद्घाटन मेयर उमेश गौतम करेंगे। वहीं, दूसरे संगठन ने मंगलवार को जयपुर से पहुंची छह फुट ऊंची कलम दावात पहुंचने पर विधि विधान के साथ समिति के पदाधिकारियों ने कर्मचारी नगर रोड स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर पर उसका पूजन किया। पूजन में गौरव सक्सेना, धीरेंद्र बहादुर सक्सेना, प्रदीप कुमार सक्सेना, अनिल कंचन, अतुल सक्सेना, आशु सक्सेना, शक्ति कुमार मंगलम आदि मौजूद रहे।
कायस्थ समागम में पहुंचेंगे विभिन्न शहरों के लोग
25 दिसंबर को होने वाले कायस्थ समागम में बनारस से सपा के एमएलसी आशुतोष सिन्हा और शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार भी शामिल होंगे। कार्यक्रम संयोजक पार्षद गौरव सक्सेना ने बताया कि अनावरण से पहले केडीएम कॉलेज में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा एवं अन्य कायस्थ संगठनों की ओर से कायस्थ समागम समारोह आयोजित किया जाएगा जिसके मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव होेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय महामंत्री विश्व मोहन कुलश्रेष्ठ करेंगे। विशिष्ट अतिथियों में राष्ट्रीय संगठन मंत्री पीसीएल श्रीवास्तव, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष मेघना श्रीवास्तव, कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इंद्रसेन श्रीवास्तव, कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव शामिल होंगे।