फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   swami chinmayanand remand hearing today

दुष्कर्म के आरोपी चिन्मयानंद की रिमांड पेशी आज

Thu, 03 Oct 2019 06:17 AM IST
बरेली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 03 Oct 2019 06:17 AM IST
विज्ञापन
swami chinmayanand remand hearing today
स्वामी चिन्मयानंद (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
एसएस लॉ कॉलेज की छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री चिन्मयानंद की रिमांड पेशी आज होगी। चूंकि चिन्मयानंद से पांच करोड़ की फिरौती मामले मेें छात्रा और उसके दोस्त भी जेल में बंद हैं। इसलिए चिन्मयानंद की रिमांड पेशी सुुरक्षा कारणों के चलते तीन दिन बढ़ा दी गई थी, जबकि छात्रा की रिमांड पेशी सात अक्तूबर तय है।
विज्ञापन


चिन्मयानंद पर गंभीर आरोप लगाते हुए एलएलएम की छात्रा ने 24 अगस्त को फेसबुक पर वीडियो अपलोड किया था। इसके बाद छात्रा लापता हुई तो पिता की ओर से दी गई तहरीर पर 27 अगस्त को चौक कोतवाली पुलिस ने एसएस लॉ कॉलेज के प्रबंधक चिन्मयानंद और कॉलेज के अन्य लोगों के खिलाफ अपहरण और जान से मारने की धमकी दिए जाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की थी। वहीं चिन्मयानंद के अधिवक्ता ओमसिंह की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ चिन्मयानंद से पांच करोड़ की फिरौती मेसेज भेजे जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन


30 अगस्त को छात्रा राजस्थान के दौसा में एक होटल में दोस्त संजय के साथ मिली थी। इसी के साथ मामला सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान लिया तो प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हाईकोर्ट की निगरानी में एसआईटी गठित कर दोनों ही मामलों की विवेचना के निर्देश दिए थे। एक साथ चली विवेचनाओं में एसआईटी ने जहां चिन्मयानंद को दोषी पाया तो वहीं फिरौती मामले में दुष्कर्म पीड़ित छात्रा और उसके दोस्तों संजय, सचिन, विक्रम को दोषी पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआईटी ने 20 सितंबर को चिन्मयानंद और इसी दिन संजय, सचिन, विक्रम को अलग-अलग समय पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के यहां पेश किया था, जहां से सभी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया था, जबकि 25 सितंबर को दुष्कर्म पीड़ित छात्रा को भी फिरौती मामले में गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद चिन्मयानंद की रिमांड तारीख तीन अक्तूबर लगी है। इधर, 25 सितंबर को फिरौती मामले में जेल भेजी गई दुष्कर्म पीड़ित छात्रा की रिमांड तारीख सात अक्तूबर तय की गई है।


जेल में चिन्मयानंद ने नहीं मनाई गांधी की जयंती

जेल में बुधवार को गांधी जयंती का आयोजन हुआ। सूत्रों के मुताबिक दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री चिन्मयानंद और दुष्कर्म पीड़ित छात्रा गांधी जयंती कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। जबकि फिरौती मामले मेें आरोपी संजय, सचिन, विक्रम गांधी जयंती समारोह में शामिल हुए। जेलर राजेश कुमार राय ने बताया कि सुरक्षा कारणों के मद्देनजर छात्रा और चिन्मयानंद प्रकरण के आरोपी गांधी जयंती कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed