फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   chinmiyanand

फिरौती मांगने के मामले में छात्रा गिरफ्तार, भेजी गई जेल

Thu, 26 Sep 2019 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
chinmiyanand
शाहजहांपुर। दुष्कर्म के आरोप में जेल गए पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री चिन्मयानंद से पांच करोड़ की फिरौती मांगने के मामले में आरोपी एलएलएम की छात्रा को एसआईटी ने बुधवार सुबह उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। इसके बाद जमानत के लिए दिया गया प्रार्थना पत्र लंबी बहस के बाद खारिज कर दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब नौ बजे एसआईटी की ओर से छात्रा को गिरफ्तार करने के लिए उसके परिवार वालों को वारंट थमाया गया। इसके 15 मिनट बाद एसआईटी की टीम स्थानीय पुलिस फोर्स के साथ छात्रा को गिरफ्तार करने उसके घर पहुंच गई। छात्रा को अपनी कस्टडी में लेने के बाद उसे चौक कोतवाली ले जाया गया। वहां कागजी कार्रवाई के बाद उसे मेडिकल के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां उसके भाई और पिता ने गिरफ्तारी पर विरोध जाहिर करते हुए जमकर हंगामा किया, लेकिन किसी ने उनकी एक नहीं सुनी। मेडिकल के बाद छात्रा को पूर्वाह्न करीब 11 बजे एसीजेएम प्रथम विनीत नारायण पांडेय की कोर्ट में पेश किया गया। जहां दोनों पक्ष के वकीलों की लंबी बहस के बाद छात्रा को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। छात्रा को जेल भेजे जाने के बाद उसके वकील अनूप त्रिवेदी की ओर से जमानत के लिए प्रार्थना पत्र कोर्ट को दिया गया। इस पर एक बजे सुनवाई हुई, दोनों पक्षों के तर्क सुनने के बाद कोर्ट ने प्रार्थना पत्र खारिज कर दिया।
विज्ञापन

बता दें कि छात्रा ने मंगलवार को एडीजे प्रथम सुधीर कुमार की कोर्ट में अग्रिम जमानत को प्रार्थना पत्र दिया था, जिस पर सुनवाई के लिए 26 सितंबर की तिथि तय की गई थी। कानून के जानकारों के मुताबिक चूंकि छात्रा को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया है, इसलिए अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र अब सुनवाई नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिन्मयानंद की जमानत पर सुनवाई 30 को
दुष्कर्म के आरोप में 20 सितंबर को गिरफ्तार किए गए चिन्मयानंद की जमानत के लिए उनके अधिवक्ता मनेंद्र सिंह ने बुधवार को जिला जज की अदालत में प्रार्थना पत्र दिया। इस पर 30 सितंबर को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed