फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Children park to be set up on slaughter house land

स्लॉटर हाउस की जमीन पर बनेगा चिल्ड्रन पार्क

Sun, 18 Mar 2018 01:29 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Sun, 18 Mar 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
Children park to be set up on slaughter house land
ठिरिया नगर पंचायत के स्लॉटर हाउस की जमीन पर चिल्ड्रन पार्क ही बनेगा। जिला प्रशासन ने नगर पंचायत को इसके लिए हरी झंडी दे दी है। फिलहाल नगर पंचायत जल्द से जल्द बाउंड्री कराने का काम पूरा करके जमीन को अपने कब्जे में लेने के लिए प्रयासरत है। वहीं किसी भी विवाद की आशंका के चलते अब भी फोर्स तैनात है।
विज्ञापन

सालों से अवैध रूप से संचालित ठिरिया निजावत खां नगर पंचायत का स्लॉटर हाउस दो दिन पहले निगम की टीम ने धराशाई कर दिया था। हालांकि इस दौरान काफी बवाल हुआ और वाहनों में तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने भी जमकर लाठियां बरसाईं। मगर अब यहां का विवाद शांत हो चुका है और नगर पंचायत स्लॉटर हाउस की जमीन पर बाउंड्रीवाल कराकर उसे कब्जे में ले रही है। काम की देखरेख कर रहे पंप ऑपरेटर माहिर बख्श ने बताया कि अभी यहां पर दस फुट का दरवाजा लगाकर इसे बंद कर दिया जाएगा। पहले यहां पर चिल्ड्रन पार्क या डलावघर बनाने का प्रस्ताव था लेकिन जिला प्रशासन ने चिल्ड्रन पार्क बनाने को मंजूरी दी है। पुलिस की मौजूदगी में बाउंड्री बनाने का काम तेजी से जारी है।
विज्ञापन

बॉक्स
अंतिम सप्ताह में आएगी सैंपल की रिपोर्ट
पिछले सप्ताह नगर निगम और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने नकटिया स्थित स्लॉटर हाउस के सिस्टम की पड़ताल की थी और वहां से दो नमूने लिए थे। इसके अलावा यहां से निकलने वाले नाला और मोहनपुर-ठिरिया गांव से भी पानी के दो सैंपल लिए थे। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय, बरेली को इन सैंपल की जांच करने की जिम्मेदारी दी गई है। यहां के अधिकारियों का कहना है कि सैंपल की रिपोर्ट आने में 10-12 दिन का समय लगता है। यह मार्च के अंतिम सप्ताह में आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


40 वीडियो से पहचाने चेहरे, अब धरपकड़ की बारी
स्लॉटर हाउस तोड़ने के दौरान टीम पर हुए हमले को लेकर नगर पंचायत की चेयरमैन तारा बी, उनके पति महफूज, बेटा तहसीन, पूर्व चेयरमैन निसार खां के बेटे इमरान एवं इफ्तेखार खां, जावेद, सादिक, टुइंया कुरैशी, रिजवान, मुन्ना के अलावा 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस मामले में सात क्रिमिनल लॉ अमेंडमेंट एक्ट समेत कई गंभीर धाराएं लगी हैं। मुन्ना और रिजवान को पुलिस जेल भेज चुकी है। बाकी सभी फरार हैं। मौके पर मौजूद अधिकारियों समेत कई पुलिस कर्मियों ने घटना के वीडियो बनाए थे। कैंट एसओ विजय पाल सिंह ने बताया कि करीब 40 वीडियो क्लिप मिली हैं। इनसे सारे पत्थरबाज चिह्नित हो गए हैं। अब उनकी धरपकड़ की जाएगी। हालांकि गांव से अधिकांश बवाली फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed