फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Child sleeping between parents kidnapped

Bareilly News: माता-पिता के बीच सो रहा बच्चा अगवा

Mon, 16 Dec 2024 02:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Child sleeping between parents kidnapped
बिथरी चैनपुर (बरेली)। बिथरी थाना क्षेत्र के गांव कचौली में माता-पिता के बीच सो रहा आठ महीने का बच्चा अगवा कर लिया गया। सुबह महिला सोकर उठी तो इसका पता चला। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस बच्चे की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

गांव निवासी रवि कुमार ने बताया कि शनिवार रात वह और उनकी पत्नी मीना देवी बरामदे में पुआल पर सो रहे थे। किनारों पर पति-पत्नी और बीच में उनके तीन बच्चे सो रहे थे। सुबह पांच बजे जब मीना सोकर उठीं तो देखा कि सबसे छोटा बच्चा हिमांशु बिस्तर पर नहीं है। उन्होंने पति को जगाया। दंपती ने आसपास तलाश किया पर बच्चे का पता नहीं चला। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार ने बताया कि छानबीन की जा रही है। परिवार ने किसी से दुश्मनी से इन्कार किया है।
विज्ञापन

तांत्रिकों की जानकारी जुटा रही पुलिस
पुलिस को शक है कि कही बच्चे को कोई तांत्रिक तो नहीं ले गया, या किसी व्यक्ति ने तांत्रिक के कहने पर बच्चे को चुरा लिया है। इस लिहाज से कचौली व आसपास के गांव में झाड़फूंक करने वालों का भी पता निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछली साल पकड़ा गया था तेंदुआ
पुलिस को यह भी शक है कि बच्चे को कोई जंगली जानवर तो नहीं ले गया। इंस्पेक्टर के मुताबिक डेढ़ साल पहले इस गांव के पास से तेंदुआ पकड़ा गया था। ऐसे में पुलिस तेंदुआ व भेड़िया जैसे जानवरों के बारे में भी आशंकित है।

बेहद गरीब है परिवार
रवि कुमार राजमिस्त्री हैं। परिवार बेहद गरीब है। घर में सोने के लिए चारपाई भी नहीं है। परिवार पुआल पर सोता है। इनका घर गांव के बाहरी हिस्से में है, जहां से खेत शुरू हो जाते हैं। घर में कोई दीवार या दरवाजा भी नहीं है।

बच्चा लापता होने की सूचना पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही उसे तलाश लिया जाएगा। - नितिन कुमार, सीओ हाईवे
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed