{"_id":"60fb16168ebc3e583f063ab8","slug":"chargesheet-prepared-against-black-marketer-ajay-mehta-and-wife-son-bareilly-news-bly454013367","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालाबाजारी करने वाले अजय मेहता और पत्नी-बेटे के खिलाफ चार्जशीट तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालाबाजारी करने वाले अजय मेहता और पत्नी-बेटे के खिलाफ चार्जशीट तैयार
विज्ञापन
मेहता सर्जिकल।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम की अनुमति मिलने के बाद होगी कोर्ट में दाखिल
विज्ञापन
बरेली। सर्जिकल उत्पादों की कालाबाजारी करने के मामले में मेहता सर्जिकल्स का लाइसेंस निरस्त होने के बाद पुलिस ने चार्जशीट लगाने की प्रक्रिया तेज कर दी है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि इस मामले में अजय मेहता, उसकी पत्नी सोनिका मेहता और बेटे सुशांत मेहता के खिलाफ चार्जशीट लगाई जा रही है।
एसडीएम सदर विशु राजा की अगुवाई में प्रशासन और एफएसडीए की टीम ने 12 मई को डीडीपुरम में मेहता सर्जिकल्स पर छापा मारा था। जांच के दौरान वहां सर्जिकल उत्पादों की बिक्री में कई अनियमितताएं पकड़ी गई थी। एक्सपायर हो चुकी पीपीई किट को नये सिरे से दोबारा पैक किया जा रहा था। पैकेजिंग का कोई लाइसेंस भी उनके पास नहीं था। सैनिटाइजर की बोतलें भी बिना लेबल के पकड़ी गईं। तत्कालीन ड्रग इंस्पेक्टर उर्मिला वर्मा ने इस मामले में थाना प्रेमनगर में मेहता सर्जिकल्स के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने मेहता सर्जिकल्स के संचालक अजय मेहता, लाइसेंस धारक उसकी पत्नी सोनिका मेहता, मौके पर मौजूद मिले उसके बेटे सुशांत मेहता के साथ ही अजय मेहता के भाई की दूसरी फर्म मेहता ट्रेडर्स के मालिक सुनील मेहता, उनकी पत्नी रेखा मेहता और बेटा राहुल मेहता के नाम विवेचना में खोले थे।
अलग लाइसेंस के आधार पर तीन नाम निकाले
पुलिस ने पार्टनरशिप डीड के आधार पर मेहता सर्जिकल्स के साथ ही मेहता ट्रेडर्स के मालिकान को आरोपी बनाया था। विवेचना के दौरान मेहता ट्रेडर्स की ओर साक्ष्य पेश करके यह साबित कर दिया कि अब उनका कारोबार और लाइसेंस अलग है। मेहता सर्जिकल्स से उनका कोई लेना देना नहीं है, जिसके बाद विवेचक ने उन लोगों के नाम विवेचना से निकाल दिए। एसएसपी ने बताया कि अब इस मुकदमे में अजय मेहता, उसकी पत्नी सोनिका मेहता और बेटे सुशांत मेहता के खिलाफ चार्जशीट तैयार कर ली गई है। गवाहों के तौर पर इसमें प्रशासनिक अधिकारियों को भी शामिल किया गया है। डीएम की अनुमति मिलते ही चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी जाएगी।