{"_id":"59fcce324f1c1b59678b9700","slug":"chabari-fair-hopefully-places-every-month-in-ramganga","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौबारी मेला काश! हर महीने हो रामगंगा में स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौबारी मेला काश! हर महीने हो रामगंगा में स्थान
बरेली।
Updated Sat, 04 Nov 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
चाौबारी मेला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भगवान से यही प्रार्थना है कि रामगंगा नदी के तट पर हर महीने स्नान करने के लिए हजारों श्रद्धालु आएं। इससे रामगंगा के घाट तो साफ-सुथरे और सुंदर हो ही जाएंगे। अमर उजाला के लगातार खबरें प्रकाशित करने पर चेते प्रशासन ने घाटों की सफाई करवाकर व्यवस्थाएं चाक चौबंद करा दीं। यदि इसी तरह घाटों की सफाई होती रहे तो रामगंगा का जल भी साफ हो सकता है। श्रद्धालुओं को गंदे जल में स्नान भी नहीं करना पड़ेगा।
कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर रामगंगा किनारे चौबारी गांव में लगने वाले मेले में हजारों श्रद्धालुओं ने तंबुओं में बसेरा बना लिया है। शनिवार को मुख्य स्नान है। इसे देखते हुए प्रशासन ने घाटों की सफाई कराने के बाद सुरक्षा बढ़ा दी। शाम होते ही मेला दूधिया रोशनी से जगमगा गया। खेल तमाशों और झूलों के अलावा बाजार की रोशनी ने श्रद्धालुओं में उत्साह भर दिया। प्रशासन ने घाटों पर की गई बैरिकेडिंग के अंदर ही स्नान करने के लिए आगाह किया है।
पीएसी के गोताखोरों की निगरानी में होगा स्नान
घाटों पर स्नान करने वालों की निगरानी के लिए पीएसी के गोताखोरों को बोट के साथ लगाया गया है। इनके अलावा प्रशासन ने 30 निजी गोताखोर भी लगाए हैं। यह गोताखोर भी घाटों पर सुबह से ही मौजूद रहेंगे, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी न होने पाए।
विज्ञापन
घोड़े के बाजार में रौनक
मेले में भीड़ बढ़ने से घोड़े के बाजार में भी रौनक आ गई है। एटा, बदायूं, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, मुरादाबाद, अमरोहा, संभल और मेरठ तक के लोग भी घोड़े खरीदने आ रहे हैं।
घाट पर होने लगा मुंडन
गुरुवार को रामगंगा घाट पर मुंडन संस्कार कराने सिलसिला शुरू हो गया। सुभाषनगर के आशीष सक्सेना ने पत्नी अनुष्का सक्सेना और बहन संगीता सक्सेना के साथ बेटी पूर्णिमा सक्सेना उर्फ पिंकी का मुंडन संस्कार कराया।
पंडों ने सांसद से की शिकायत
रामगंगा घाट को पंडों ने घेर लिया है। प्रशासन ने उन्हें घाटों से दूर कैंप लगाने को कहा तो उन्होंने विरोध करना शुरू कर दिया। मेले में आए सांसद आंवला धर्मेंद्र कश्यप से प्रशासन के अधिकारियों की शिकायत की। पंडों का कहना था कि प्रशासन उनका शोषण कर रहा है। प्रशासन का यही रवैया रहा तो हम मेले का बहिष्कार कर देंगे। सांसद ने पंडों को समझाकर शांत कराया।
दस हजार पौधे बांटेगा आईटीबीपी : निम्बोडिया
बरेली।
आईटीबीपी के डीआईजी एपीएस निम्बाडिया और उनकी पत्नी विमलेश निम्बाडिया की मौजूदगी में बृहस्पतिवार को जवानों ने अपने बैंड का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में डीआईजी ने कहा कि पर्यावरण और स्वच्छता के लिए देश के हर नागरिक को आगे आना चाहिए। आईटीबीपी के जवान 8 से 12 नवंबर तक दस हजार लोगोें को पौधे वितरित करेंगे। इसके लिए वन विभाग के अधिकारियों से बात चल रही है।
रामगंगा किनारे घाट के पास कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण एवं सतर्कता जन जागरूकता के लिए पौधों का वितरण हुआ। डीआईजी ने अधिकारियों की टीम के साथ पर्चे बांटकर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। गोताखोरों ने मेले में आए लोगों को स्नान करते समय अनहोनी से बचने के लिए डेमो दिया, साथ ही एक कुशल तैराकी टीम का गठन भी किया गया। डूबे हुए व्यक्ति को कृत्रिम सांस किस तरह दी जाए, यह भी बताया। 21 स्कूली बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को पर्यावरण और स्वच्छता का संदेश दिया। उप सेनानी कलीम मसूूद, कमान अधिकारी तृतीय वाहिनी आईटीबीपी ने प्रशासन और स्थानीय लोगों का कार्यक्रम मेें सहभाग करने पर शुक्रिया अदा किया। सहायक सेनानी आत्मा सिंह, टी देबजीत सिंह, निरीक्षक प्रेम सिंह और हिमांशु चौहान ने मुख्य रूप से कार्यक्रम की व्यवस्था की।