फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Central GST raid on businessman house and cash worth Rs 5 crore recovered in Bareilly

UP: बरेली में कारोबारी के घर सेंट्रल जीएसटी का छापा, पांच करोड़ की नकदी मिली, गिनने के लिए मंगानी पड़ी मशीन

Tue, 04 Nov 2025 09:20 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 04 Nov 2025 09:20 PM IST
सार

बरेली में सेंट्रल जीएसटी की एसआईबी की टीम ने मंगलवार को कारोबारी भाइयों के घर छापा मारा। जांच के दौरान घर में पांच करोड़ की नकदी मिली है। इस पर जांच के लिए आयकर टीम को भी बुलाया गया। 

विज्ञापन
Central GST raid on businessman house and cash worth Rs 5 crore recovered in Bareilly
कारोबारी के घर जांच करती टीम - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली में सेंट्रल जीएसटी की एसआईबी की नोएडा व ग्रेटर नोएडा से आई टीम ने शास्त्री नगर के रहने वाले फैक्टरी संचालक तरुण अग्रवाल व वरुण अग्रवाल के घर पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान घर से पांच करोड़ की नकदी मिलने की बात सामने आई, जिसके बाद आयकर विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। टीम ने गेट लॉक करके लेन-देन के अभिलेखों की जांच शुरू कर दी। नोट ज्यादा होने के कारण गिनने के लिए मशीन भी मंगाई गई। 

विज्ञापन


शास्त्री नगर के रहने वाले कारोबारी परसाखेडा में इलेक्ट्रानिक सामान बनाने व गद्दे बनाने की फैक्टरी चलाते हैं। उनका माल बरेली के बाहर भी जाता है। सूत्र बताते हैं कि सेंट्रल जीएसटी की टीम लंबे समय फर्म की निगरानी कर रही थी। लेन-देन के अभिलेख में गड़बड़ी मिलने के बाद सेंट्रल जीएसटी की टीम दोपहर में तीन गाड़ियों से कारोबारी के घर पहुंची। व्यापारी के घर पांच करोड़ की नकदी मिलने के बाद आयकर विभाग भी मामले की जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP News: बरेली में अनुप्रिया पटेल बोलीं, अपना दल-एस को नंबर वन पार्टी बनाना है; कार्यकर्ताओं में भरा जोश
विज्ञापन
विज्ञापन


कारोबारी भाइयों से पूछताछ भी की जा रही है। वहीं सूत्रों का कहना है कि कारोबारी ने नकदी का हिसाब व कागज दिखाने की बात टीम से कही है। कार्रवाई की जानकारी होने के बाद भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश मंत्री अनिल अग्रवाल व कई अन्य व्यापारी भी मौके पर पहुंच गए और टीम से बात भी की। अधिकारियों ने जांच पूरी होने के बाद ही कुछ भी कहने की बात कही है।

परसाखेड़ा स्थित फैक्टरी भी जा सकती है टीम
नोएडा से आई जीएसटी की टीम कारोबारी के घर के बाद उनकी फैक्टरी भी जा सकती है। बताया जा रहा है कि वहां भी कारोबार से जुड़े अहम दस्तावेज मिल सकते है। हालांकि कारोबारी के घर के बाहर भी माल से लदी गाड़ी खड़ी हुई थी, जिससे अनुमान है कि माल कारोबारी के घर में भी रहता है।

कारोबारी के लैपटॉप व दस्तावेज सील, जांच जारी
कारोबारी तरुण व वरुण अग्रवाल के घर सेंट्रल जीएसटी की छापामारी के बाद शहर के बड़े कारोबारियों में खलबली मच गई। वह एक दूसरे को फोन करके जानकारी लेते रहे। अधिक मात्रा में कैश मिलने के बाद आयकर विभाग ने कारोबारी के यहां मिले कैश को बैंक के सुपुर्द कर दिया है साथ ही लैपटॉप समेत लेन-देन के दस्तावेज को सील कर दिया गया है। बुधवार को भी विभाग इसकी जांच करेगा। वहीं जीएसटी की टीम द्वारा जांच अभी जारी रह सकती है।

सोना मिलने की अफवाह फैली 
व्यापारियों ने बताया कि कारोबारी की परसाखेड़ा में फैक्टरी के अलावा रोडवेज के पास दुकान भी है। यहां पर फैक्टरी में बना माल बेचा जाता है। बड़ा व्यापार होने के चलते कई जगह कारोबारी ने गोदाम बना रखे हैं। जीएसटी की टीम ने अभी सिर्फ घर पर ही छापेमारी की है, लेकिन अगर जरूरत हुई तो टीम परसाखेडा स्थित फैक्टरी व रोडवेज स्थित दुकान पर भी छापेमारी कर सकती है। वहीं रात में कारोबारी के घर पर दो किलो सोना मिलने की अफवाह फैल गई।

नोट गिनने के लिए मंगाई मशीन 
लोग एक दूसरे से फोन करके मामले की जानकारी लेते रहे। हालांकि सोना मिलने की पुष्टि नहीं हो सकी। कारोबारी के यहां नोट मिलने के बाद आयकर विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। नोट अधिक होने के कारण आयकर विभाग ने नोट गिनने के लिए मशीन मंगाई। जिसके बाद वहां मिले नोटों की गिनती शुरू हुई। सूत्र बताते हैं कि मशीन गरम पड़ने के बाद कुछ देर नोट की गिनती रोकनी पड़ी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed