फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cartoonist Saif started Facebook page due lockdown in shahjahanpur

लॉकडाउन में घर पर ही कार्टून बनाकर दूर करें बोरियत, बच्चों के लिए कार्टूनिस्ट सैफ ने शुरू किया फेसबुक पेज

Sat, 28 Mar 2020 09:22 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर Published by: Trainee Trainee Updated Sat, 28 Mar 2020 09:22 PM IST
विज्ञापन
Cartoonist Saif started Facebook page  due lockdown in shahjahanpur
कार्टुनिस्ट सैफ - फोटो : अमर उजाला

लॉकडाउन में बच्चों की बोरियत को दूर करने के लिए कार्टूनिस्ट सैफ असलम खां ने फेसबुक और व्हाट्सएप का सहारा लिया है। बच्चे घर में ड्राइंग बनाकर अपने नाम व पते के साथ व्हाट्सएप ग्रुप पर डाल रहे हैं, जिनको सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जा रहा है। जिससे बच्चों को कुछ क्रिएटिव करने की ललक जागे और लॉकडाउन के चलते बोर होने से बचे रहें।

विज्ञापन


सैफ असलम खां ने बताया कि वह इस काम को विस्तार देना चाहते हैं। फिलहाल तो वह शाहजहांपुर स्कैच के नाम से पेज चला रहे हैं। अब बच्चों के द्वारा बनाए जाने वाले कार्टूनों के लिए अलग से पेज बनाएंगे, जिसको क्रिएटिव लॉकडाउन का नाम देंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कई लोग उनसे जुड़ रहे हैं, अब तक 50-60 बच्चों द्वारा बनाई गई पेंटिंग, सिनरी और कार्टून के फोटो व्हाट्सएप पर आ चुके हैं। जिनको फेसबुक के साथ ही अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लगता है लॉकडाउन लंबा चलने वाला है, इसलिए बच्चों को रोज के हिसाब से अलग-अलग टॉपिक जैसे- हाथ न मिलाएं, घर से बाहर न निकलें दे दिया जाएगा, जिससे जागरूकता भी आएगी।

बोले कि, लोग लापरवाही कर रहे हैं, ऐसा न करें इसके लिए बच्चे के द्वारा घरवालों को रोका जाएगा। अफवाहें फैल रही हैं, उनको भी रोकना है। इसलिए वह कई विषयों पर सोच रहे हैं, उस पर भी करेंगे।

व्हाटसएप पर ज्यादा जुड़ते हैं बच्चे, बनाएंगे ग्रुप
सैफ ने कहा कि फेसबुक पर बड़े लोग ज्यादा रहते हैं, जबकि बच्चे व्हाट्सएप ग्रुप चलाते हैं। इसलिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाने का प्लान है। फेसबुक का पेज भी रहेगा ही। व्हाट्सएप आसान है, उस पर फोटो ही डालना होता है और मैसेजिंग की तरह काम करता है।

जबकि फेसबुक पर टेक्निकल चीजें ज्यादा है, कहां से टैग करें और भेजे इसमें परेशानी होती है। व्हाटसएप पर यह सब झंझट नहीं रहता है। लेकिन फेसबुक का पेज बनने पर बाहर के बच्चे भी हिस्सा ले सेकेंगे।

बच्चों की परेशानी का करा रहे निस्तारण
व्हाट्सएप पर बच्चों के मैसेज आ रहे हैं, उनकी परेशानी है उनका निस्तारण कर पा रहे हैं। लाइव करने का सोचा था, लेकिन छोटे बच्चों में अलग-अलग चीजे पसंद होती है।

कोई पेंटिंग पसंद करता है, तो कोई सिनरी पसंद कर रहा है, कार्टून बनाने वाले भी अलग है। इसलिए लाइव नहीं हो पा रहा है। योजना है कि वीडियो बनाकर डाले जाएं। जिससे वह देखकर उस शेयर भी कर पाएंगे। ताकि लोगों को यह भी लगे की घर पर बैठकर ही काम कर रहे हैँ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed