Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Car rider ran away after hitting Kanwariya on the side jam for three hours in Bareilly

Bareilly News: कार की साइड लगने से भड़के कांवड़िये, सड़क पर तीन घंटे तक किया हंगामा

Sun, 18 Aug 2024 03:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 18 Aug 2024 03:19 AM IST
सार

बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम कांवड़ियों ने सड़क पर हंगामा कर दिया। दरअसल कार की साइड लगने पर कांवड़िये भड़क गए थे। आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर तीन घंटे तक जाम लगाए रहे। 

विज्ञापन
Car rider ran away after hitting Kanwariya on the side jam for three hours in Bareilly
सड़क पर जुटी कांवड़ियों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम कांवड़िये को कार की साइड लग गई। इससे घबराये कार सवार दो युवक भाग गए। इस पर साथी कांवड़ियों ने प्रदर्शन कर रोड जाम कर दिया। एसडीएम और सीओ प्रथम ने किसी तरह उन्हें मनाया। कांवड़िये चले गए तो पुलिस ने खुद ही दो लोगों पर रिपोर्ट लिख ली।

विज्ञापन

 

शाम साढ़े चार बजे करीब कार सवार दो युवक गुप्ता तिराहा मोड़ से जा रहे थे। इसी दौरान आगे चल रहे दो कांवड़ियों को कार की साइड लग गई। इससे वह मामूली घायल हो गए। उन्होंने कार को रोकने की कोशिश की तो कार सवार लोगों ने कार को दौड़ा दिया। फिर खुद को घिरता देख साइड में कार लगाकर पैदल ही भीड़ में घुसकर खिसक गए। पीछे से आ रहे कांवड़ियों के साथियों को घटना की जानकारी हुई तो वह सड़क पर ही बैठ गए। उन्होंने हंगामा कर नारेबाजी करने लगे।

विज्ञापन


पुलिस ने दोनों ओर से डायवर्ट किया रोड
करीब तीन घंटे तक रोड ब्लॉक रहा। इस दौरान जब जाम लगने लगा और कांवड़ियों पर मनुहार बेअसर रही तो पुलिस ने दोनों साइड पर पहले ही वाहनों को दूसरे रास्ते पर मोड़ना शुरू कर दिया। एसडीएम व सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। उन्होंने कांवड़ियों से बात की। कहा कि वह लोग तहरीर दें तो रिपोर्ट लिखा देंगे। हालांकि कांवड़ियों ने तहरीर नहीं दी और चले गए। तब पुलिस ने कार नंबर से नाम पतों की जानकारी जुटाकर खुद ही रिपोर्ट लिख ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

Trending Videos

वीर सावरकर नगर के युवक की थी कार
इंस्पेक्टर आशुतोष रघुवंशी समझाते रहे पर कांवड़िये अड़े रहे कि कार चलाने वालों को लेकर आओ। उन्होंने कार में तोड़फोड़ की भी कोशिश की पर पुलिस ने समझा दिया। पुलिस ने कार नंबर के आधार पर जांच की तो पता लगा कि कार वीर सावरकर नगर निवासी परख कौशिक की है और कार में उसके साथ दोस्त सलमान मौजूद था। इन्हें पकड़ने पुलिस गई पर दोनों न मिले। दोनों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed