फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Car rider clashed with toll employees

Bareilly News: टोल कर्मचारियों से भिड़ा कार सवार

Mon, 21 Aug 2023 02:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 21 Aug 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
Car rider clashed with toll employees
फरीदपुर। नौगवां गांव के लिए जाने वाले रास्ते पर रविवार को टोल कर्मचारी और कार सवार भिड़ गए। दोनों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
विज्ञापन

दरअसल टोल टैक्स बचाने के लिए कई वाहन चालक टोल से पहले मौजूद नौगवां गांव के संपर्क मार्ग से निकलते हैं। संपर्क मार्ग से भारी वाहन गुजरने से हादसे का खतरा बना रहता। इसको लेकर ग्रामीणों ने शिकायत भी की थी। लोक निर्माण विभाग की ओर से आदेश मिलने के बाद टोल प्लाजा का संचालन करने वाली कंपनी ने यहां बेरिकेडिंग कर दी। कर्मचारियों को भी तैनात किया गया है।
विज्ञापन

रविवार को शाहजहांपुर के सौरभ अग्रवाल अपनी कार से दोपहर करीब 1:30 बजे बरेली के लिए जा रहे थे। वह गौसगंज पुलिया से नौगवां होते हुए निकले। बेरिकेडिंग के पास पहुंचने पर यहां मौजूद कर्मचारियों ने कार रुकवा ली। चालक ने बेरिकेडिंग हटाने का प्रयास किया। इसको लेकर दोनों भिड़ गए। सौरभ अग्रवाल का आरोप था कि सार्वजनिक रास्ते पर अवैध रूप से बेरिकेडिंग की गई हैं। वहीं, कर्मचारी अनुमति के बाद बेरिकेडिंग की बात कह रहे थे। मांगने पर वहां तैनात कर्मचारी आईडी कार्ड भी नहीं दिखा पाए। सौरभ अग्रवाल ने बताया कि गांव के संपर्क मार्ग पर लोगों को खड़ा कर अवैध वसूली कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन:
लोक निर्माण विभाग के लिखित आदेश के बाद इस रास्ते पर बेरिकेडिंग की गई है। बड़ी संख्या में वाहन सवार इस रास्ते से निकल जाते थे। इस वजह से घाटा हो रहा था। - मिथिलेश राय, टोल मैनेजर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed