फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Candidates got election symbol, Dr. Tomar rode on jeep

Bareilly News: प्रत्याशियों को मिले चुनाव चिह्र, जीप पर सवार हुए डॉ. तोमर

Sat, 29 Apr 2023 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Apr 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Candidates got election symbol, Dr. Tomar rode on jeep
बरेली। नगर निकाय चुनाव की प्रक्रिया में शुक्रवार को प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए गए। मेयर पद पर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशी जहां पार्टी के चुनाव चिह्न पर ताल ठोकेंगे, वहीं सपा समर्थित प्रत्याशी होने के बावजूद डॉ. आईएस तोमर जीप की सवारी करेंगे।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में एक-एक कर दोपहर दो बजे तक मेयर पद के उम्मीदवार पहुंचते रहे। उधर, बरेली कॉलेज में नगर निगम के 80 वार्डों से चुनाव लड़ने के लिए नामांकन कराने वाले पार्षद पद के उम्मीदवारों की कतार लगी रही। मेयर के प्रतीक आवंटन की प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही। पार्षद पद के प्रत्याशी समर्थकों और फूल मालाओं के साथ चुनाव चिह्न लेने पहुंचे। परिसर में वाहनों का जमावड़ा लगा रहा। माहौल शांतिपूर्ण बनाने के लिए पुलिस प्रशासन के अफसर निरीक्षण करते रहे।
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि मेयर और अध्यक्ष पद के निर्दलीय उम्मीदवारों के लिए चुनाव आयोग से 39, पार्षद और सदस्य पद के लिए 42 चुनाव चिह्न निर्धारित हैं। उम्मीदवारों को वरीयता के आधार पर प्रतीक आवंटित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेयर प्रत्याशियों का चुनाव चिह्न
नाम पार्टी चुनाव चिह्न
उमेश गौतम भाजपा कमल का फूल
डॉ. कुलभूषण त्रिपाठी कांग्रेस हाथ का पंजा
यूसुफ खान बसपा हाथी
भूपेंद्र कुमार मौर्य आम आदमी पार्टी झाड़ू
मोहम्मद सरताज एआईएमआईएम पतंग
डॉ. आईएस तोमर सपा समर्थित जीप
इरशाद अली निर्दलीय छत का पंखा
नरेश कुमार निर्दलीय पानी की बोतल
बनवारी लाल निर्दलीय पानी का नल
रहीस मियां निर्दलीय वृक्ष
राकेश बाबू कश्यप निर्दलीय रिक्शा
साकिर अली अल्वी निर्दलीय हथौड़ा
संजय निर्दलीय पहिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed