{"_id":"6798d820ed5b33b4d4098941","slug":"bullies-entered-the-house-forced-two-teenagers-to-drink-acid-and-condition-critical-in-bareilly-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बच्चों की लड़ाई में दबंगों ने घर में घुसकर किया हमला, दो भाइयों को पिलाया तेजाब, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बच्चों की लड़ाई में दबंगों ने घर में घुसकर किया हमला, दो भाइयों को पिलाया तेजाब, हालत गंभीर
Tue, 28 Jan 2025 06:53 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 28 Jan 2025 06:53 PM IST
सार
बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र में दबंगों ने घर में घुसकर दो सगे भाइयों को पीटा। उन्हें तेजाब पिला दिया, जिससे दोनों की हालत बिगड़ गई। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती पीड़ित किशोर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र में किसी बात को लेकर दो पक्षों के बच्चों में कहासुनी हो गई। इसके बाद एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर हमला कर दिया। लाठी-डंडे व असलाह से लैस आरोपियों ने दो सगे नाबालिग भाइयों को पिटाई की, फिर दोनों को तेजाब पिला दिया। विरोध करने पर उनके परिजनों को भी पीटा और जान से मारने के धमकी दी। हालत गंभीर होने पर दोनों भाइयों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
सीबीगंज के गांव जोगीठेर निवासी रामसुंदर शर्मा के मुताबिक सोमवार को शाम उनके बेटे अभय शर्मा (16), अनुराग शर्मा (14) किसी काम से घर से बाहर गए थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दूसरे पक्ष के बच्चों से कहासुनी हो गई थी। इसी बात से नाराज दूसरे पक्ष के वीरेंद्र पुत्र सोहन लाल निवासी पस्तौर, अजय पुत्र राजकुमार, माया पत्नी अजय कुमार, गुड्डू पुत्र अजय कुमार लाठी-डंडे व असलाह लेकर उनके दोनों बेटों को पकड़ कर घर लाए। दोनों बेटों को जबरन तेजाब पिला दिया, जिससे दोनों बेटों की हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
विरोध करने पर परिजनों के साथ भी मारपीट की। थाने में जाने व कोई कार्रवाई करने पर जिंदा वापस बचकर न लौटने की धमकी दी। गंभीर हालत में दोनों बच्चों को उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। रामसुंदर शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन