फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bulldozer ran on the three-storey house of history-sheeter Zubair in Bareilly

Bareilly News: हिस्ट्रीशीटर जुबैर पर बड़ी कार्रवाई, अवैध तरीके से बनाए गए तीन मंजिला मकान पर चला बुलडोजर

Wed, 25 Jun 2025 01:40 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 25 Jun 2025 01:40 PM IST
सार

बरेली में गो तस्करी के मामले में आरोपी हिस्ट्रीशीटर जुबैर पर बीडीए ने बड़ी कार्रवाई की है। बीडीए ने अवैध तरीके से बनाए गए उसके तीन मंजिला मकान को ध्वस्त कर दिया। 

विज्ञापन
Bulldozer ran on the three-storey house of history-sheeter Zubair in Bareilly
हिस्ट्रीशीटर के मकान पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर जुबैर उर्फ पाया पर बड़ी कार्रवाई हुई है। गो तस्करी समेत कई मुकदमों में आरोपी हिस्ट्रीशीटर जुबैर के तीन मंजिला मकान पर बुधवार दोपहर बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने बुलडोजर चलवा दिया। मकान के भूतल पर होटल संचालित होता था। मकान को गिराने की कार्रवाई बीडीए के संयुक्त सचिव दीपक कुमार की देखरेख में की गई। इस कार्रवाई से खलबली मची रही। 

विज्ञापन

Bulldozer ran on the three-storey house of history-sheeter Zubair in Bareilly
कार्रवाई के दौरान तैनात रही फोर्स - फोटो : अमर उजाला
बीडीए के संयुक्त सचिव दीपक कुमार ने बताया कि जुबैर ने मानचित्र स्वीकृत कराए बगैर इस मकान का निर्माण कराया था। इस पर जुबैर को नोटिस भी जारी किया गया था।हिस्ट्रीशीटर के पास तीन मंजिला इमारत के निर्माण का कोई वैध दस्तावेज नहीं था। इसके बाद नोटिस देकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस फोर्स और प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- मदरसे के छात्र से दरिंदगी: फोन से खुली नबी हसन की काली करतूत... मिले 40 अश्लील वीडियो; पीड़ित ने बताई आपबीती

 
विज्ञापन
विज्ञापन

Bulldozer ran on the three-storey house of history-sheeter Zubair in Bareilly
बुलडोजर से गिराया गया अवैध निर्माण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

छह जून को हुई थी आरोपी की गिरफ्तारी 
पुलिस ने सूफ़ी टोला निवासी जुबैर उर्फ पाया को छह जून को विकास भवन के पीछे से गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक जुबैर काफ़ी समय पहले जमानत पर छूटने के बाद से लापता था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पता लगा कि वह मुंबई चला गया है। हाल ही में वह मुंबई से लौटकर आया था तो मुखबिरों ने पुलिस को सूचना दे दी।

पुलिस ने उसे तमंचा कारतूस समेत गिरफ्तार किया था। उसे जेल भेजा गया है, लेकिन जमानत पर बाहर आ गया था। आरोपी के खिलाफ पशु तस्करी आदि के 13 मुकदमे पहले से चल रहे हैं। जुबैर पर गुंडा एक्ट के तहत भी कार्रवाई हो चुकी है। बुधवार को उसके मकान को ध्वस्त करा दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed