फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   accused physically abused the madrasa student and made videos in Bareilly

मदरसे के छात्र से दरिंदगी: फोन से खुली नबी हसन की काली करतूत... मिले 40 अश्लील वीडियो; पीड़ित ने बताई आपबीती

Wed, 25 Jun 2025 10:33 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 25 Jun 2025 10:33 AM IST
सार

Bareilly News: बरेली के फरीदपुर क्षेत्र में नबी हसन नाम के युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक काफी समय से मदरसे के छात्र का शोषण कर रहा था। आरोपी के फोन में 40 अश्लील वीडियो भी मिले हैं। 

विज्ञापन
accused physically abused the madrasa student and made videos in Bareilly
आरोपी (लाल घेरे में) की गिरफ्तारी के संबंध में एसपी साउथ ने दी जानकारी - फोटो : पुलिस विभाग

विस्तार

बरेली में बकरीद के दिन गांधी उद्यान में समुदाय विशेष की युवतियों का वीडियो बनाकर अभद्रता करने वाले हैदरी दल से जुड़े युवकों के काले कारनामे रोज ही सामने आ रहे हैं। फरीदपुर में गिरफ्तार आरोपी नबी हसन को जेल भेजे जाने से पहले एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने उसके नेटवर्क का खुलासा किया। नबी हसन मदरसे के छात्र से काफी समय से कुकर्म कर रहा था। आरोपी के फोन में 40 अश्लील वीडियो मिले हैं। आरोपी के खिलाफ दो रिपोर्ट दर्ज की गई हैं।

विज्ञापन


एसपी दक्षिणी ने बताया कि फरीदपुर के गांव पिपरथरा का रहने वाला नबी हसन शाहजहांपुर के एक मदरसे में दीनी तालीम हासिल कर रहा है। वह हैदरी दल का पदाधिकारी बताया जा रहा है। उसने मदरसे में साथ पढ़ने वाले सीतापुर के ककराही लहरपुर निवासी छात्र जीशान का मोबाइल फोन चुपके से ले लिया। उसका मोबाइल नंबर डालकर अपने मोबाइल में इंस्टाग्राम आईडी बनाई। हैदरी दल 25 नाम से एक ग्रुप भी बनाया और उसमें उन्मादी, भड़काऊ और अश्लीलता भरे वीडियो डालने लगा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: इन शहरों में चलाए 15 लाख के नकली नोट, कार में छापता था डॉक्टर नफीस; शातिर गिरोह की पूरी कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आईडी के आधार पर पहले जीशान को बुलाकर पूछताछ की। पता लगा कि जीशान के नंबर से आईडी बनाकर नबी हसन ये सब कर रहा है। तब नबी हसन को बीसलपुर रोड पर धर्मकांटे के पास साठा पुलिया से गिरफ्तार किया गया।  इसके बाद हैदरी दल के नाम से चल रही गैर कानूनी गतिविधियों का खुलासा हुआ। जीशान ने ही सोमवार रात फरीदपुर थाने पहुंचकर आरोपी नबी हसन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी।

Trending Videos

मोबाइल ने खोली पोल, काफी समय से प्रताड़ना झेल रहा था किशोर
एसपी दक्षिणी के मुताबिक, पुलिस ने जब नबी हसन के मोबाइल की जांच की तो उसमें करीब 40 अश्लील वीडियो मिले। इनमें से ज्यादातर को नबी हसन ने खुद ही बनाया था। एक 13 साल का किशोर कई वीडियो में दिखा। उसके साथ नबी हसन गलत हरकत करते हुए वीडियो बना रहा था। पुलिस ने मदरसे जाकर जांच की तो वहां पढ़ने वाला शाहजहांपुर जिले का निवासी किशोर मिल गया। 

शुरू में झिझक रहे किशोर को पुलिस ने हौसला दिया तो उसने बताया कि काफी समय से नबी हसन ये सब कर रहा है। वह अपने फरीदपुर के मकान पर भी उसे कई बार ले जाकर हरकत कर चुका है। वह उसका अश्लील वीडियो बनाता था और किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने व उसे जान से मारने की धमकी देता था। किशोर के पिता को पुलिस ने थाने बुला लिया। उनकी ओर से भी नबी हसन के खिलाफ फरीदपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। नबी हसन को रिमांड मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बताया कि हैदरी दल से जुड़ा नबी हसन अपने ही मदरसे में पढ़ने वाले 13 साल के किशोर का काफी समय से उत्पीड़न कर रहा था। वह इस कृत्य के वीडियो बनाकर भी सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा था। इसके लिए अपने ही दोस्त के नंबर से उसने आईडी बना रखी थी। उसके खिलाफ दो मुकदमे दर्ज कर उसे जेल भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed