{"_id":"5f7e298a8ebc3e9bf1364df8","slug":"btech-topper-trapped-in-sending-obscene-messages-to-air-hostess-bareilly-news-bly4225437146","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयर होस्टेस को अश्लील मेसेज भेजने में फंसा बीटेक टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयर होस्टेस को अश्लील मेसेज भेजने में फंसा बीटेक टॉपर
Thu, 08 Oct 2020 02:25 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 02:25 AM IST
विज्ञापन
demo photo
- फोटो : demo photo
दो साल से कर रहा था परेशान, गिरफ्तार करके ले गई रुड़की पुलिस
विज्ञापन
बरेली/रुड़की। दो साल से एयर होस्टेस के मोबाइल पर कॉल और अश्लील मेसेज भेजकर परेशान करने के मामले में बीटेक टॉपर आरोपी को गिरफ्तार कर रुड़की पुलिस अपने साथ ले गई। बुधवार को उसे जेल भी भेज दिया गया। बी वारंट मंजूर होने के बाद अब रुड़की पुलिस उसे बरेली लाकर पूछताछ की तैयारी कर रहा है। आरोपी का मोबाइल भी जांच के लिए भेजा है।
रुड़की निवासी एयर होस्टेस ने करीब दो साल पूर्व बरेली में रहने वाली अपनी सहेली से रेलवे टिकट बुक करवाए थे। ये टिकट उसकी सहेली ने इज्जतनगर क्षेत्र के एक युवक से बुक कराए थे। इस दौरान उस युवक ने एयर होस्टेस के बारे में उसकी सहेली से पूरी जानकारी और मोबाइल नंबर ले लिया। आरोप है कि इसके बाद वह युवक एयर होस्टेस को कॉल करके परेशान करने लगा और शादी का प्रस्ताव भी रख दिया। एयर होस्टेस ने इनकार किया तो युवक तेजाब फेंकने और सामूहिक दुष्कर्म की धमकी देने लगा। एयर होस्टेस ने मामले की शिकायत पुलिस से की तो उसे गिरफ्तार कर जेल भी भेजा गया था। मगर इसके बाद भी युवक उसे लगातार परेशान करता रहा। युवती ने रुड़की में फिर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोप है कि अब कुछ दिनों से युवक फिर से परेशान कर अश्लील मेसेज भेज रहा था। इस पर मंगलवार को रुड़की कोतवाली प्रभारी राजेश साह की टीम ने इज्जतनगर में रामेश्वरम कालोनी निवासी रोहित सक्सेना को गिरफ्तार कर लिया। उसके पिता बरेली में रेलवे अधिकारी हैं। वह बीटेक टॉपर रहा हैै। उसके पास से मोबाइल भी मिला है, जिसकी जांच कराई जा रही है।