फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Brothers convicted of burning a girl alive to death get life imprisonment

Bareilly News: युवती को जिंदा जलाकर मारने वाले दोषी दो भाइयों को आजीवन कारावास, कोर्ट ने जुर्माना भी लगाया

Tue, 21 Jan 2025 09:30 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 21 Jan 2025 09:30 PM IST
सार

बरेली के देवरनिया थाना क्षेत्र के गांव दमखोदा में तीन साल पहले दो भाइयों ने घर में घुसकर पेट्रोल डालकर युवती को जिंदा जला दिया था। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। इस मामले में दोषी भाइयों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। 

विज्ञापन
Brothers convicted of burning a girl alive to death get life imprisonment
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

बरेली में युवती पर पेट्रोल डाल जिंदा जलाने वाले दो सगे भाइयों को अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या एक सुरेश कुमार गुप्ता ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। तीन साल बाद मंगलवार को आए फैसले में दोषियों पर 40-40 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माने की धनराशि मृतका के परिजनों को वाद खर्च के रूप में दी जाएगी। 

विज्ञापन


घटना देवरनिया थाना क्षेत्र के गांव दमखोदा में पांच जनवरी 2022 को हुई थी। पीड़िता के पिता एजाज अहमद ने पुलिस को बताया था कि सुबह के समय उसके पड़ोसी आरिफ व कासिम घर में घुस आए और उसकी पुत्री शमा 19 के साथ मारपीट व गाली गलौज करने लगे। शमा ने जब विरोध किया तो दोनों ने शमा के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- प्यार में पागल लेडी 'वीरू': बहन के देवर से शादी न होने पर पानी की टंकी पर चढ़ी, उतारने में छूटे पसीने; Video
विज्ञापन
विज्ञापन


चीख पुकार सुनकर उनकी पत्नी लईकन बचाने दौड़ी तो दोनों जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। इसके बाद ग्रामीणों व लईकन ने शमा को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दो दिन बाद सात जनवरी 2022 को शमा की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच के बाद तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। 

विवेचक ने नौ जनवरी 2022 को अभियुक्त कासिम को गिरफ्तार कर लिया। कुछ समय बाद पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़िता के बयान भी अस्पताल में दर्ज कर लिए थे। विवेचक ने आठ अप्रैल 2022 को आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किया। 

13 गवाह और 18 साक्ष्य किए गए पेश 
अभियोजन की ओर से न्यायालय में 13 गवाह और 18 साक्ष्य पेश किए गए। चिकित्सक ने बताया कि पीड़िता शमा जब अस्पताल में आई थी तो उसका शरीर 75 जला हुआ था। न्यायालय ने गवाहों को सुनने और साक्ष्यों के अवलोकन के बाद दोषी कासिम और आरिफ को सजा सुनाई है।
 

पीड़िता ने मरने से पूर्व दे दिया था बयान 
पीड़िता ने अस्पताल में इलाज के दौरान पुलिस को बयान दिया था कि दोनों आरोपी आरिफ व कासिम दीवार फांदकर उसके घर में आए थे। आरोपी आए दिन झगड़ा करते थे। सुबह के समय मां शौचालय में थी और पिता मिल में ड्यूटी पर थे। यही मौका देखकर दोनों आरोपी आए और दोनों ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed