प्यार में पागल लेडी 'वीरू': बहन के देवर से शादी न होने पर पानी की टंकी पर चढ़ी, उतारने में छूटे पसीने; Video
पुलिस ने युवती से टंकी के ऊपर चढ़ने का कारण पूछा तो उसने बताया कि वह सगी बहन के उझानी के भदरौल निवासी देवर से प्रेम करती है। उसी के साथ शादी करना चाहती है, लेकिन परिजन उसकी शादी करने को राजी नहीं हैं।
विस्तार
यूपी के बदायूं स्थित मूसाझाग थाना क्षेत्र के सरायपुर पिपरिया गांव में एक युवती बहन के देवर के साथ शादी न होने से आहत होकर पानी की टंकी पर चढ़ गई। युवती ने टंकी से नीचे कूदकर जान देने की धमकी दी। जिससे मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस टीम गांव पहुंची। पुलिस ने युवती को समझाने का प्रयास किया। इसी बीच पुलिस एवं ग्रामीण युवती का ध्यान भटकाते हुए टंकी के ऊपर चढ़ गए और पकड़कर उसे नीचे उतार लाए। पुलिस ने युवती को समझाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। यह पूरा मांजरा जिस जिसने देखा उसे फिल्म शोले के वीरू की याद आ गई।
आंधे घंटे तक चला युवती का ड्रामा
मंगलवार दोपहर डायल 112 की पुलिस को सूचना मिली कि मूसाझाग के गांव सरायपुर पिपरिया में एक युवती पानी की टंकी के ऊपर चढ़ गई। युवती टंकी से नीचे कूदकर जान देने की धमकी दे रही है। सूचना पर मिलने पर डायल 112 की टीम गांव पहुंची। वहीं, मूसाझाग इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। इंस्पेक्टर ने टंकी पर चढ़ी युवती को नीचे उतर आने की मिन्नतें कीं, लेकिन वह उतरने को राजी नहीं हुई। युवती करीब आधे घंटे तक टंकी से कूदकर जान देने की धमकी देती रही। जिससे परिजनों में हलचल मची रही।
बातों में उलझाकर उतारा नीचे
इसी बीच पुलिस टीम और कुछ ग्रामीण युवती को बातों में उलझाकर टंकी के ऊपर चढ़ गए। पुलिस कर्मियों ने युवती को मौके पर पहुंचकर पकड़ लिया। यहां भी युवती नीचे उतरने में पुलिस कर्मियों से जोर आजमाइश करती रही। पुलिस और ग्रामीण बमुश्किल युवती को टंकी से नीचे उतारकर ले आए।
'मैं उसी से शादी करना चाहती हूं'
पुलिस ने युवती से टंकी के ऊपर चढ़ने का कारण पूछा तो उसने बताया कि वह सगी बहन के उझानी के भदरौल निवासी देवर से प्रेम करती है। उसी के साथ शादी करना चाहती है, लेकिन परिजन उसकी शादी करने को राजी नहीं हैं। पुलिस ने युवती को समझाया। साथ ही परिजनों को भी समझाकर युवती को उनके हवाले कर दिया। मूसाझाग इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि युवती प्रेम प्रसंग के चलते टंकी पर चढ़ गई थी। उसे समझाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.